पूज्य सिंधी पंचायत ब्रह्मपुरी के नेतृत्व में जरूरतमंद लोगों को राशन किट वितरित की गई। सेवा कार्य के तहत लाभार्थियों को आटा, दाल, चीनी, तेल, मसाले सहित अन्य आवश्यक खाद्य सामग्री उपलब्ध कराई गई।

कार्यक्रम संयोजक पुरुषोत्तम गुलवानी ने बताया कि राशन किट वितरण कार्यक्रम में युवा जागृति संगठन के अध्यक्ष एवं समाजसेवी दौलत त्रिलोकानी, बबल किशोर, नरेंद्र जेठवानी, दीपक टहलानी, दीपक धमेजानी, कृष्ण कुमार अग्रवाल (मनीष), करन अलवानी, अशोक कुमार हरलानी, प्रमोद नावानी, हरीश सरानी, टोनी टहलवानी, भागचंद थावानी, राजेश गोपालानी, राजेश टहलानी, हेमंत चांदवानी, बंटी लालवानी, नवल किशोर सोनी, योगेश वाधवानी, अंजना त्रिलोकानी, पदमा हेमानानी सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के दौरान जानकारी दी गई कि जरूरतमंद परिवारों की सहायता के लिए यह सेवा अभियान प्रत्येक माह की 10 तारीख को निरंतर जारी रखा जाएगा। पंचायत के इस प्रयास का उद्देश्य जरूरतमंद लोगों तक नियमित रूप से आवश्यक राशन सामग्री पहुंचाना है।

Next Story