मोजमाबाद: ग्राम उत्थान शिविर में पात्र लाभार्थी को सौंपी पक्के घर की चाबी
ग्राम पंचायत बोराज में आयोजित शिविर के दौरान उपखंड अधिकारी ने सूरजमल कुमावत को प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत निर्मित पक्के मकान की चाबियां प्रदान कीं।

मोजमाबाद के ग्राम पंचायत बोराज में आयोजित ग्राम उत्थान शिविर के दौरान उपखंड अधिकारी बलबीर सिंह (दाएं) लाभार्थी सूरजमल कुमावत को प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत पूर्ण हुए पक्के मकान की चाबी सौंपते हुए।
राजस्थान सरकार के माननीय मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा की मंशा अनुरूप गिरदावर सर्किल पर ग्राम उत्थान शिविर का रविवार को ग्राम पंचायत बोराज पंचायत समिति मौजमाबाद पर आयोजन हुआ।
आवास योजना का लाभ और चाबी वितरण
- शिविर के दौरान सूरजमल कुमावत पुत्र हनुमान कुमावत ग्राम पंचायत बोराज को पक्के घर की चाबी उपखंड अधिकारी मौजमाबाद श्री बलबीर सिंह ने सोपी।
- पीएम आवास योजना में स्वीकृत आवास की पूरी किस्त मिलने पर उसे कच्चे घर को पक्का बनाने के बाद उन्हें घर प्रवेश के लिए चाबी मिली तो उसके खुशी का ठिकाना नहीं रहा।
कच्चे मकान की समस्याओं से मुक्ति
वर्षों से कच्चे मकान में रह रहे सूरजमल को अब बारिश के दौरान छत टपकने और सर्दी में ठिठुरन से राहत मिलेगी।
प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री का आभार
उसके पक्के मकान का सपना साकार करने पर उसने माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी और माननीय मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा का हृदय से आभार व्यक्त किया है।
"सूरजमल को मिली खुशियों की चाबी"

Pratahkal Newsroom
प्रातःकाल न्यूज़-रूम, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, समयबद्ध और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा न्यूज़-रूम राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।
