जयपुर, 18 फरवरी। नगर निगम ने असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों जैसे हाॅकर, गिग वर्कर्स, ट्रांसपोर्ट वर्कर्स, भवन निर्माण श्रमिक, रैग पिकर्स, दस्तकार आदि आजिविका चलाने वाले वेंडर्स के लिए पहल की है। भारत सरकार के आवासन एवं शहरी कार्य मंत्रालय द्वारा प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना 2.0 शुरू की गई है। इस योजना का उद्देश्य असंगिठत श्रेत्र के वेंडर्स को आर्थिक रूप से सशक्त बनाकर आत्मनिर्भर बनाना है।

ऋण सुविधा और आर्थिक लाभ

योजना के अन्तर्गत पात्र स्ट्रीट वेन्डर्स को बिना किसी गारंटी के कुल 90 हजार तक का ऋण तीन चरणों में उपलब्ध कराया जायेगा:

  • प्रथम चरण में 15 हजार रूपये।
  • द्वितीय चरण में 25 हजार रूपये।
  • तृतीय चरण में 50 हजार रूपये तक का ऋण दिया जायेगा।

ऋण सस्ती ब्याज दर पर मिलेगा और समय पर भुगतान करने वाले लाभार्थियों को 7 प्रतिशत ब्याज सब्सिडी का लाभ भी प्रदान किया जायेगा।

डिजिटल लेनदेन और कैशबैक

उपायुक्त श्री श्याम जांगिड़ ने बताया कि "डिजिटल लेन-देन को प्रोत्साहित करने के उद्देष्य से योजना में कैशबैक की सुविधा भी शामिल की गई है, जिससे वेंडर्स को डिजिटल भुगतान अपनाने के लिए प्रेरित किया जा सके।"

शिविरों का आयोजन एवं समय सीमा

नगर निगम जयपुर के अनुसार योजना के तहत दिनांक 18.02.2026 से 30.03.2026 तक नये आवेदन भरवाये जाने एवं लम्बित आवेदनों की ऋण स्वीकृति व वितरण हेतु जोनवार शिविर का आयोजन किया जा रहा है। पीएम स्वनिधि योजना के अन्तर्गत नये आवेदन पत्र भरवाये जाने एवं बैकों से लम्बित आवेदनों की ऋण स्वीकृत एवं वितरण करवाये जाने हेतु जोन वार षिविर आयोजित किये जा रहे हैं।

जोन वार शिविर कार्यक्रम (शेड्यूल)
  • मालवीय नगर जोन: 18 से 19 फरवरी 2026 एवं 25 मार्च 2026
  • जगतपुरा/झालाना जोन: 20 फरवरी 2026, 23 फरवरी 2026 एवं 27 मार्च 2026
  • सांगानेर जोन: 24 से 25 फरवरी 2026 एवं 30 मार्च 2026
  • झोटवाड़ा/वैषाली नगर: 26 से 27 फरवरी 2026
  • मानसरोवर जोन: 04 से 5 मार्च 2026
  • मुरलीपुरा जोन: 06 मार्च 2026 एवं 09 मार्च 2026
  • विद्याधर नगर जोन: 10 से 11 मार्च 2026
  • आदर्ष नगर जोन: 12 से 13 मार्च 2026
  • किषनपोल जोन: 16 से 17 मार्च 2026
  • सिविल लाईन जोन: 18 से 19 मार्च 2026
  • हवामहल आमेर जोन: 23 से 24 मार्च 2026

Pratahkal Bureau

Pratahkal Bureau

प्रातःकाल ब्यूरो, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, सामयिक और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा ब्यूरो राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।

Next Story