✕
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अजमेर में 23,500 करोड़ के विकास कार्यों की देंगे सौगात
By Pratahkal Jaipur BureauPublished on
अजमेर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान पीएम मोदी विकास परियोजनाओं का शिलान्यास करेंगे और 21 हजार युवाओं को नियुक्ति पत्र वितरित किए जाएंगे।

x
अजमेर में प्रस्तावित कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राजस्थान को 23,500 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं की सौगात देंगे, जिसमें रोजगार उत्सव भी शामिल है।
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी 28 फरवरी को अजमेर में प्रस्तावित कार्यक्रम में प्रदेशवासियों को कई सौगातें देंगे।
विकास कार्यों का लोकार्पण एवं शिलान्यास
- प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी 28 फरवरी को अजमेर आएंगे।
- प्रदेश को 23 हजार 500 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात दी जाएगी।
- इस अवसर पर प्रदेशभर में विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया जाएगा।
रोजगार उत्सव और नियुक्ति पत्र
कार्यक्रम के दौरान विशेष रूप से रोजगार उत्सव का आयोजन होगा, जिसके तहत 21 हजार युवाओं को नियुक्ति पत्र भी सौंपे जाएंगे।
मुख्यमंत्री का संबोधन और संकल्प
जयपुर, 15 फरवरी। मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा ने कहा -
"प्रधानमंत्री की गरिमामयी उपस्थिति से ‘विकसित राजस्थान’ के संकल्प को मिलेगी नई शक्ति"
मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा ने विश्वास व्यक्त करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की गरिमामयी उपस्थिति से ‘विकसित राजस्थान’ के संकल्प को नई शक्ति मिलेगी तथा प्रदेशवासियों में नई ऊर्जा एवं प्रेरणा का भी संचार होगा।
Next Story
Related News
X

