भूमि पूजन एवं विशिष्ट अतिथियों की गरिमामयी उपस्थिति

जल संसाधन मंत्री एवं पुष्कर विधायक श्री सुरेश सिंह रावत ने विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी, केंद्रीय मंत्री भागीरथ चौधरी, राजस्थान विरासत संरक्षण एवं संवर्धन प्राधिकरण अध्यक्ष ओंकार सिंह लखावत, देवनारायण बोर्ड अध्यक्ष ओमप्रकाश भडाणा सहित सैकड़ों भाजपा प्रदेश एवं जिला पदाधिकारियो सहित आज अजमेर के कायड़ विश्रामस्थली में माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी की 28 फरवरी को प्रस्तावित विशाल जनसभा स्थल पर विधिवत भूमि पूजन किया। इस अवसर पर ये सभी उपस्थित रहे।

विकास योजनाओं का महाकुंभ और स्वर्णिम अध्याय

मंत्री श्री सुरेश सिंह रावत ने कहा कि: "यह जनसभा न केवल अजमेर बल्कि पूरे राजस्थान के विकास इतिहास में एक स्वर्णिम अध्याय सिद्ध होगी।"

  • उन्होंने बताया कि इस पावन भूमि से प्रधानमंत्री श्री मोदी जी लगभग 23,000 करोड़ रुपये की विकास योजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास करेंगे
  • ये योजनाएं प्रदेश की आधारभूत संरचना, जल संसाधन, सड़क, रेल, उद्योग एवं अन्य महत्वपूर्ण क्षेत्रों को नई गति प्रदान करेंगी।

युवाओं के लिए नियुक्ति और आत्मनिर्भर भारत

श्री रावत ने विशेष रूप से उल्लेख किया कि: "प्रधानमंत्री जी द्वारा 21,000 युवाओं को नियुक्ति पत्र प्रदान किए जाएंगे, जो प्रदेश के युवाओं के लिए सुनहरे अवसरों का द्वार खोलेंगे और आत्मनिर्भर भारत की दिशा में एक मजबूत कदम सिद्ध होगा।"

वैश्विक पहचान और सुशासन का संकल्प

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री मोदी के नेतृत्व में देश वैश्विक स्तर पर नई पहचान स्थापित कर रहा है और राजस्थान भी विकास की मुख्यधारा में अग्रसर है। अजमेर की यह सभा विकास, सुशासन और जनविश्वास का महाकुंभ बनेगी।

आमजन से आह्वान और ऐतिहासिक जनसैलाब की उम्मीद

मंत्री श्री रावत ने सभी कार्यकर्ताओं एवं आमजन से आह्वान किया कि: "वे अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर प्रधानमंत्री श्री मोदी की इस ऐतिहासिक जनसभा को सफल बनाएं और विकास के इस महापर्व के साक्षी बनें।"

उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि 28 फरवरी को कायड़ विश्रामस्थली पर जनसैलाब उमड़ेगा और यह कार्यक्रम राजस्थान के विकास की नई दिशा तय करेगा।

जय जय पुष्कर राज।।

Pratahkal Newsroom

Pratahkal Newsroom

प्रातःकाल न्यूज़-रूम, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, समयबद्ध और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा न्यूज़-रूम राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।

Next Story