हर वर्ष की भांति फुलेरा दूज के अवसर पर पितामह फाउंडेशन के तत्वाधान में दादी का फाटक पर स्थित रजत पैराडाइज मैरिज गार्डन पर 11 जोड़ों का सर्वजातीय सामूहिक विवाह सम्मेलन आयोजित किया गया।

आयोजन का उद्देश्य और प्रेरणा

पितामह फाउंडेशन की अध्यक्षा मेनका शर्मा ने बताया कि:

"पितामह फाउण्डेशन प्रत्येक वर्ष खर्चीली शादियों पर नियंत्रण हेतु फुलेरा दूज के अवसर पर सर्वजातीय सामूहिक विवाह सम्मेलन आयोजित करती है, जिसमें समाज के सहायक वर्ग का सराहनीय सहयोग रहता है।"

विवाह संस्कार और आशीर्वाद
  • उन्होंने यह भी बताया कि सम्मेलन में एक जोड़ा तुलसी-शालीग्राम का और 10 अन्य जोड़ों का विवाह प्रधान पंडित शत्रुघ्न शर्मा व 11 अन्य पंडितों द्वारा सनातनी रीती रीवाज से संपन्न करवाया गया।
  • सभी जोड़ों को प्रसिद्ध महंत हरिशंकर वेदान्ती जी ने अमरापुरा स्थान के संत श्री मोहन दास (मोनू संत) जी ने व गोपाल शरण जी महाराज ने सुखमय जीवन के लिए आशीर्वाद प्रदान किया।
उपस्थित गणमान्य अतिथि

सम्मेलन में आयोजन समिति के निम्नलिखित सदस्य व गणमान्य लोग उपस्थित रहे:

  • थानेश्वर शर्मा, रमेश शाह, छबलदास नवलानी, सुमन जी, नंदलाल कुमावत
  • अंकित प्रधान, श्याम सुंदर जाट, राजू खुडानिया, शशि वर्मा, सुनीता नंदवाना, किरण
आभार प्रदर्शन

पितामह फाउंडेशन ने समाज, संतों व सभी सहयोगी को धन्यवाद व्यक्त किया।

Next Story