जयपुर स्थित पिंकसिटी प्रेस क्लब में गुरुवार को मीडिया पार्टनर एसोसिएशन के पदाधिकारियों और प्रेस क्लब के वरिष्ठ पदाधिकारियों के बीच विज्ञापन एजेंसियों से जुड़े विभिन्न मुद्दों को लेकर एक महत्वपूर्ण शिष्टाचार बैठक आयोजित की गई। बैठक में विज्ञापन एजेंसियों के हितों की सुरक्षा, मीडिया हाउस और एजेंसियों के बीच बेहतर समन्वय, विज्ञापन प्रकाशन से जुड़ी समस्याओं तथा विज्ञापन व्यवसाय के विकास जैसे विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई।

बैठक में पिंकसिटी प्रेस क्लब के अध्यक्ष मुकेश जी मीणा (पंजाब केसरी), महासचिव राजकुमार जी शर्मा, उपाध्यक्ष पुष्पेन्द्र सिंह जी तथा पूर्व कोषाध्यक्ष गिर्राज जी गुर्जर (लोकमत) शामिल रहे। चर्चा के दौरान प्रेस क्लब पदाधिकारियों ने कहा कि विज्ञापन एजेंसियां मीडिया उद्योग का एक महत्वपूर्ण हिस्सा हैं और उनके योगदान को नकारा अथवा नजरअंदाज नहीं किया जा सकता, इसलिए उनके हितों को ध्यान में रखते हुए सकारात्मक पहल आवश्यक है।

इसी क्रम में भविष्य में संयुक्त रूप से कार्य करने तथा विज्ञापन एवं मीडिया क्षेत्र से जुड़े लोगों की समस्याओं के समाधान हेतु सहयोग बढ़ाने पर भी सहमति बनी। दोनों संगठनों के पदाधिकारियों ने आपसी समन्वय और सहयोग को और मजबूत करने का विश्वास व्यक्त किया।

मीडिया पार्टनर एसोसिएशन की ओर से अध्यक्ष राजीव जैन, उपाध्यक्ष शीतल प्रसाद शर्मा, सचिव अमित परनामी, प्रचार मंत्री सुशांत विजयवर्गीय तथा कोषाध्यक्ष शैलेश शर्मा ने इस शिष्टाचार बैठक में भाग लिया। बैठक का समापन मीडिया और विज्ञापन जगत के बीच सहयोगात्मक संबंधों को नई दिशा देने के संकल्प के साथ हुआ।

Pratahkal Bureau

Pratahkal Bureau

प्रातःकाल ब्यूरो, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, सामयिक और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा ब्यूरो राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।

Next Story