अमृतसर में पीआईबी राजस्थान के पत्रकार प्रतिनिधिमंडल का दौरा
सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के दल ने अटारी बॉर्डर पर रिट्रीट परेड देखी और स्वर्ण मंदिर सहित जलियांवाला बाग के ऐतिहासिक महत्व की जानकारी ली।

अमृतसर दौरे के दौरान अटारी-वाघा सीमा पर सीमा सुरक्षा बल की रिट्रीट परेड का अवलोकन करते पीआईबी जयपुर द्वारा आयोजित प्रतिनिधिमंडल के सदस्य।
अमृतसर में। दार्शनिक स्थलों का दौरा किया
पत्रकार प्रतिनिधिमंडल का पंजाब दौरा
पत्र सूचना कार्यालय (पीआईबी), जयपुर द्वारा आयोजित चंड़ीगढ़, पंजाब और हरियाणा दौरे के अंतर्गत राजस्थान के वरिष्ठ पत्रकारों के प्रतिनिधिमंडल ने भारत-पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय सीमा स्थित अटारी बॉर्डर पर आयोजित रिट्रीट परेड का अवलोकन किया। यह दौरा केंद्र सरकार की विभिन्न विकासात्मक और राष्ट्रीय महत्व की पहलों को समझने के उद्देश्य से आयोजित किया गया है, जिसके अंतर्गत प्रतिनिधिमंडल चंडीगढ़ एवं पंजाब के विभिन्न संस्थानों का भ्रमण कर रहा है।
अटारी बॉर्डर पर रिट्रीट परेड का अनुभव
इस अवसर पर प्रतिनिधिमंडल ने देशभक्ति और अनुशासन से परिपूर्ण समारोह को देखा और सुरक्षा बलों के अदम्य साहस व समर्पण की सराहना की। रिट्रीट परेड के दौरान सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के जवानों द्वारा प्रदर्शित अनुशासित मार्च, ऊर्जावान कदमताल और समन्वित प्रदर्शन किया। सभी में राष्ट्रीय गर्व की भावना को और प्रबल किया।
पत्रकारों की प्रतिक्रिया
पत्रकारों ने इस अवसर को भारत की सुरक्षा व्यवस्था, सीमाओं की सतर्कता तथा जवानों के अनुशासन को समझने का महत्वपूर्ण अनुभव बताया। "प्रतिनिधिमंडल के सदस्यों ने कहा कि अटारी बॉर्डर पर आयोजित यह रिट्रीट परेड देश की एकता, अखंडता और संप्रभुता का सशक्त प्रतीक है।"
अमृतसर के ऐतिहासिक एवं सांस्कृतिक स्थलों का भ्रमण
इस दौरे के दौरान प्रतिनिधिमंडल ने अमृतसर स्थित प्रमुख ऐतिहासिक एवं सांस्कृतिक स्थलों का भ्रमण किया। वहां के ऐतिहासिक, सांस्कृतिक और राष्ट्रीय महत्व से जुड़े विभिन्न पहलुओं की विस्तृत जानकारी प्राप्त की। भ्रमण के मुख्य पड़ाव निम्नलिखित रहे:
- श्री हरमंदिर साहिब: अमृतसर में श्री हरमंदिर साहिब में पत्रकारों ने आध्यात्मिक वातावरण और सामुदायिक सेवा की परंपरा को महसूस किया।
- पार्टिशन म्यूजियम: प्रतिनिधिमंडल अमृतसर में स्थित पार्टिशन म्यूजियम में विभाजन काल से संबंधित ऐतिहासिक दस्तावेजों, चित्रों और संस्मरणों के माध्यम से देश के इतिहास के उस महत्वपूर्ण अध्याय को समझा।
- जलियांवाला बाग: जलियांवाला बाग में प्रतिनिधिमंडल ने शहीद स्मारक पर श्रद्धांजलि अर्पित की और ऐतिहासिक घटना से जुड़े तथ्यों की जानकारी प्राप्त की।

