पेट्रोल-डीजल पर एक्साइज ड्यूटी में बड़ी कटौती, सीएम भजनलाल शर्मा ने जताया आभार
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के निर्णय से पेट्रोल पर 10 और डीजल पर 10 रुपये उत्पाद शुल्क कम हुआ, मुख्यमंत्री ने इसे वैश्विक चुनौतियों के बीच जनता के लिए बड़ी राहत बताया।

जयपुर, 27 मार्च। मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा ने पेट्रोल-डीजल पर केन्द्रीय उत्पाद शुल्क में कमी के निर्णय को स्वागत योग्य बताया है। उन्होंने कहा कि पेट्रोल-डीजल पर एक्साइज ड्यूटी 10-10 रुपये घटाकर देशवासियों को बड़ी राहत दी गई है। इस निर्णय से पेट्रोल पर लगने वाली ड्यूटी अब 13 रुपये से घटकर 3 रुपये और डीजल पर 10 रुपये से घटकर शून्य हो गई है। मुख्यमंत्री जनसम्पर्क प्रकोष्ठ द्वारा जारी सूचना के अनुसार, प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के इस संवेदनशील निर्णय से लाखों परिवारों को आर्थिक संबल मिलेगा।
वैश्विक चुनौती के समय जनता को मिली राहत
मुख्यमंत्री ने कहा कि जनहित में प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी द्वारा लिए गए इस संवेदनशील फैसले से वैश्विक बाजार के चुनौतीपूर्ण समय में लाखों परिवारों को आर्थिक संबल मिलेगा। साथ ही, वे वैश्विक उतार-चढ़ाव की अनिश्चितता से मुक्त रहेंगे। वैश्विक चुनौती के समय जनता को अतिरिक्त बोझ से मिली राहत प्रधानमंत्री के दूरदर्शी नेतृत्व का परिणाम है।
मुख्यमंत्री ने व्यक्त किया प्रधानमंत्री का आभार
"श्री शर्मा ने इस राहत के लिए 8 करोड़ प्रदेशवासियों की ओर से प्रधानमंत्री का आभार व्यक्त किया।" साथ ही, उन्होंने आमजन से अपील करते हुए कहा कि वे अफवाहों से दूर रहें एवं एकजुट होकर देश-प्रदेश की प्रगति में अपना सहयोग प्रदान करें। इस निर्णय से पेट्रोल पर लगने वाली ड्यूटी अब 13 रुपये से घटकर 3 रुपये और डीजल पर 10 रुपये से घटकर शून्य हो गई है।

Pratahkal Bureau
प्रातःकाल ब्यूरो, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, सामयिक और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा ब्यूरो राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।
