युवा जागृति संगठन एवं पूज्य सिंधी पंचायत डिफेंस कॉलोनी, श्री चंद्र नगर, गुर्जर घाटी आमेर रोड के संयुक्त तत्वावधान में पर्यावरण संरक्षण को लेकर अभियान की शुरुआत की गई। गुर्जर घाटी स्थित पानों की बगीची, एयरफोर्स स्कूल के पास आयोजित कार्यक्रम में 1100 पौधे लगाने व वितरित करने के लक्ष्य के तहत 501 नि:शुल्क पौधों का वितरण किया गया तथा 11 पौधों का पौधारोपण कर अभियान का शुभारंभ हवामहल विधानसभा क्षेत्र के विधायक स्वामी बालमुकुंदाचार्य जी महाराज के कर कमलों द्वारा किया गया।

कार्यक्रम के दौरान 1100 परिंडों के लक्ष्य के साथ 251 परिंडों का वितरण भी किया गया। कार्यक्रम संयोजक एवं अध्यक्ष समाजसेवी दौलत त्रिलोकानी ने बताया कि अभियान के माध्यम से पौधारोपण और परिंडा वितरण का लक्ष्य रखा गया है।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि स्वामी श्री बालमुकुंदाचार्य महाराज (विधायक, हवामहल विधानसभा क्षेत्र) एवं विशिष्ट अतिथि समाजसेवी तुलसी त्रिलोकानी रहे। इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने पर्यावरण संरक्षण के प्रति अपनी सहभागिता दर्ज कराई।

कार्यक्रम में गिरधारी कृष्णानी, किशन पूजानी, अजय मूलचंदानी, पुष्पेंद्र भूटानी, नरेंद्र जोधपुरी, अमित पारीक, राजेश टहलानी, दीपक धामेजानी, हेमपाल मीणा, देवीदास चेलानी, मनोज सेवानी, कृष्ण कुमार अग्रवाल (मनीष), सुरेश मीणा (शेट्टी), धर्मेंद्र पमनानी, ललित कुमार तीर्थानी, करण अलवानी, शुभम शर्मा, मुकेश तोतलानी, पुरुषोत्तम आसवानी, विजय वाधवानी, गिरधारीलाल शर्मा, अरुण शर्मा एडवोकेट, विक्रम सिंह तंवर, कमल देवजानी, पंकज ज्ञानचंदानी, हर्ष कलवानी, दिनेश गुप्ता, पुरुषोत्तम गुलवानी, तरुणराज पांचाल, सूरज मीणा, सुरेंद्र व्यास एडवोकेट, मनोज जेसवानी, राकेश चतवानी, राजेश गोपलानी, ओमप्रकाश कश्यप, पुरुषोत्तम वरर्यानी, दीपक गोयल, मुकेश मोतीयानी, विजय हासानी, श्याम कमलानी, चिरंजीव सिंह, मीरा देवी मीणा, नमो नारायण मीणा, दौलतराम वासवानी, अरुण गुप्ता, हरीश कार्य, तरुण मोटवानी, दिनेश विजयवर्गीय, धमेंद्र त्रिलोकानी, अक्षय रजवानिया, नरेंद्र जेठवानी, नौसाद खान, सीताराम गुर्जर, पुरुषोत्तम उमरानी, श्याम ज्ञानानी, राजवीर शर्मा, ओमप्रकाश सैनी, पदमा हेमनानी, हर्षा सेवानी एवं अंजना त्रिलोकानी सहित अनेक समाजसेवी एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। मंच का संचालन सुनील वर्मा ने किया।

इस अवसर पर हवामहल विधायक स्वामी बालमुकुंदाचार्य महाराज जी ने उपस्थित लोगों को पर्यावरण संरक्षण का संकल्प दिलाते हुए अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी नियमित देखभाल करने का संदेश दिया। उन्होंने पौधारोपण के साथ पर्यावरण संरक्षण की जिम्मेदारी निभाने का आह्वान किया।

Pratahkal Newsroom

Pratahkal Newsroom

प्रातःकाल न्यूज़-रूम, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, समयबद्ध और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा न्यूज़-रूम राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।

Next Story