परसनेऊ स्टेशन पर श्री बालाजी दादो जी महाराज हनुमान मेले में छह ट्रेनों का अस्थाई ठहराव
श्री बालाजी दादो जी महाराज हनुमान मेले पर परसनेऊ स्टेशन में छह ट्रेनों का अस्थाई ठहराव, जानें तारीख और समय।

श्री बालाजी दादो जी महाराज हनुमान मेले के अवसर पर यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे ने परसनेऊ स्टेशन पर बीकानेर-दिल्ली सराय रोहिल्ला-बीकानेर और प्रयागराज-लालगढ-प्रयागराज रेलसेवाओं को 01 सितंबर 2026 और 02 सितंबर 2026 को अस्थाई ठहराव देने का निर्णय लिया है।
रेलवे के अनुसार गाड़ी संख्या 22471 बीकानेर-दिल्ली सराय रोहिल्ला एक्सप्रेस, जो 01 सितंबर 2026 और 02 सितंबर 2026 को बीकानेर से रवाना होगी, परसनेऊ स्टेशन पर 10.51 बजे पहुंचेगी और 10.53 बजे रवाना होगी। इसी प्रकार गाड़ी संख्या 22472 दिल्ली सराय रोहिल्ला-बीकानेर एक्सप्रेस, जो 01 सितंबर 2026 और 02 सितंबर 2026 को दिल्ली सराय रोहिल्ला से रवाना होगी, परसनेऊ स्टेशन पर 14.07 बजे पहुंचेगी और 14.09 बजे रवाना होगी।
गाड़ी संख्या 12458 बीकानेर-दिल्ली सराय रोहिल्ला एक्सप्रेस, जो 01 सितंबर 2026 और 02 सितंबर 2026 को बीकानेर से रवाना होगी, परसनेऊ स्टेशन पर 23.39 बजे पहुंचेगी और 23.41 बजे रवाना होगी। वहीं गाड़ी संख्या 12457 दिल्ली सराय रोहिल्ला-बीकानेर एक्सप्रेस, जो 31 अगस्त 2026 और 01 सितंबर 2026 को दिल्ली सराय रोहिल्ला से रवाना होगी, परसनेऊ स्टेशन पर 05.21 बजे पहुंचेगी और 05.23 बजे रवाना होगी।
इसी क्रम में गाड़ी संख्या 12403 प्रयागराज-लालगढ एक्सप्रेस, जो 31 अगस्त 2026 और 01 सितंबर 2026 को प्रयागराज से रवाना होगी, परसनेऊ स्टेशन पर 17.27 बजे पहुंचेगी और 17.29 बजे रवाना होगी। गाड़ी संख्या 12404 लालगढ-प्रयागराज एक्सप्रेस, जो 01 सितंबर 2026 और 02 सितंबर 2026 को लालगढ से रवाना होगी, परसनेऊ स्टेशन पर 09.29 बजे पहुंचेगी और 09.31 बजे रवाना होगी।
मेले के दौरान इन रेलसेवाओं के परसनेऊ स्टेशन पर अस्थाई ठहराव से यात्रियों को आवागमन में सुविधा मिलेगी। रेलवे का यह ठहराव 01 सितंबर 2026 और 02 सितंबर 2026 को निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार प्रभावी रहेगा।

Pratahkal Hub
प्रातःकाल हब, दै.प्रातःकाल की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, सामयिक और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा प्रातःकाल हब राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।"
