✕
पाली: स्वच्छता ब्रांड एंबेसडर केके गुप्ता ने ली समीक्षा बैठक
By Pratahkal Jaipur BureauPublished on
ब्रांड एंबेसडर केके गुप्ता ने अधिकारियों को डूंगरपुर मॉडल अपनाने और धरातल पर स्वच्छता कार्य सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

x
पाली कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित बैठक के दौरान स्वच्छता ब्रांड एंबेसडर केके गुप्ता, एडीएम ओम प्रभा और आयुक्त निश्चल भारद्वाज अधिकारियों को संबोधित करते हुए।
स्वागत एवं अनुभव साझा करना
- बैठक में एडीएम ओम प्रभा और पाली नगर परिषद के आयुक्त निश्चल भारद्वाज ने गुप्ता का स्वागत किया।
- एडीएम ने ब्रांड एंबेसडर गुप्ता के स्वच्छ भारत मिशन के अनुभवों को जिले में लागू कर "पाली को स्वच्छ बनाने" की बात कही।
- आयुक्त ने भी स्वच्छता के सभी मानकों में पूर्ण काम करने का आश्वस्त किया।
अधिकारियों की सराहना और डूंगरपुर मॉडल
उन्होंने बैठक में सुमेरपुर निकाय के ईओ नरपत सिंह राजपुरोहित, युआईटी अधिशाषी अभियंता विकास लेघा और सुमेरपुर एईएन लोकेश पाटीदार की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि "इन अधिकारियों की वजह से डूंगरपुर ने स्वच्छता में कई मुकाम हासिल किए है। पाली को भी इनके अनुभव का लाभ लेना चाहिए।"
कलेक्टर से मुलाकात एवं चर्चा
गुप्ता ने बैठक के बाद जिला कलेक्टर लक्ष्मी नारायण मंत्री से मुलाकात की और बैठक के बिंदुओं पर चर्चा की।
बैठक में उपस्थित अधिकारी एवं निकाय
बैठक के दौरान निम्नलिखित प्रतिनिधि उपस्थित रहे:
- पाली निकाय और नगर पालिकाएं: सोजत, जैतारण, सुमेरपुर, सादड़ी, बाली, फालना, तखतगढ़ और रानी के अधिशासी अधिकारी।
- विभागीय अधिकारी: अधिशाषी अभियंता जल मिशन के अधिकारी, सीवरेज के अधिकारी, सहायक अभियंता, सफाई निरीक्षक सहित अन्य अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे।
Next Story
Related News
X

