सुमेरपुर, 14 फरवरी। राष्ट्रीय ग्राम स्वराज अभियान (RGSA) के तहत पाली जिले की सुमेरपुर विधानसभा क्षेत्र के ग्राम पंचायत मुख्यालय अनोपपुरा में नव निर्मित पंचायत लर्निंग सेंटर-ई-लाईब्रेरी का लोकार्पण शनिवार को पशुपालन, गोपालन, डेयरी एवं देवस्थान विभाग के कैबिनेट मंत्री व स्थानीय विधायक श्री जोराराम कुमावत ने फीता काटकर किया।


मंत्री द्वारा उद्घाटन एवं संवाद

पाली जिले के प्रथम इस सेंटर का लोकार्पण कर मंत्री श्री कुमावत ने स्टूडेंट्स से भी बातचीत की। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए श्री कुमावत ने कहा कि:

"सरकार अब गांवों को भी डिजिटल रूप से और मज़बूत बना रही है। इसका उदेश्य ग्राम पंचायतों को तकनीक से जोड़कर न सिर्फ जन सुविधाएं बेहतर करना है, बल्कि गांव के लोगों को भी नई तकनीकों के इस्तेमाल में दक्ष बनाना है। इसी उद्देश्य से पंचायत लर्निंग सेंटर की स्थापना की गई है।"


प्रशिक्षण एवं अटल ज्ञान केंद्र की भूमिका

इस सेंटर के माध्यम से पंचायत प्रतिनिधियों को 4-5 दिनों का विसर्जन (Immersion) प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा, जिसमें निम्न विषयों पर ध्यान केंद्रित किया जाएगा:

  • पंचायत शासन
  • ग्राम पंचायत विकास योजना (GPDP)
  • स्थानीय सतत विकास लक्ष्यों (LSDGs)

ये केंद्र डिजिटल साक्षरता और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में युवाओं की मदद के लिए 'अटल ज्ञान केंद्र' के रूप में भी विकसित किया गया है।


सेंटर पर उपलब्ध अत्याधुनिक सुविधाएं

इस सेंटर पर उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी देते हुए श्री कुमावत ने बताया कि यहाँ 14.50 लाख रुपए की लागत से निम्नलिखित व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई हैं:

  • दो किलो वाट का सोलर सिस्टम।
  • चार कंप्यूटर सैट मय प्रिंटर और साउंड सिस्टम।
  • 50 इंच एलईडी टीवी, 25 कुर्सियां व अन्य फर्नीचर।
  • सुरक्षा की दृष्टि से सीसीटीवी कैमरे।
  • प्रतियोगी प्रतियोगिता की तैयारी के लिए 200 से अधिक पुस्तकें।
  • रूफ टॉप हार्वेस्टिंग सिस्टम, शुद्ध पेयजल के लिए आरओ।

कार्यक्रम में उपस्थित गणमान्य अतिथि

इस मौके पर क्षेत्र के कई प्रमुख व्यक्ति और अधिकारी उपस्थित रहे:

  • सुमेरपुर के बीडीओ प्रमोद दवे, महिराज सिंह।
  • चाणोद, सांडेराव के मंडल उपाध्यक्ष शंकर सिंह, मंडल महामंत्री मुकेश मोदी।
  • डीवाईएसपी प्रभुलाल कुमावत, चाणोद के प्रशासक धन्नाराम।
  • उप सरपंच बाबू सिंह, प्रशासक गोपाल सिंह।
  • वार्ड पंच उम्मेद सिंह, भगताराम, भैराराम सहित अनेक गणमान्य लोग।
Pratahkal Bureau

Pratahkal Bureau

प्रातःकाल ब्यूरो, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, सामयिक और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा ब्यूरो राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।

Next Story