रेलवे द्वारा पालनपुर-अहमदाबाद रेलखण्ड पर डांगरवा स्टेशन पर ब्रिज संख्या 1013 पर तकनीकी कार्य हेतु ब्लॉक लिया जा रहा है। इस ब्लॉक के कारण रेल यातायात प्रभावित रहेगा।


अधिकारिक सूचना

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी श्री अमित सुदर्शन के अनुसार:

"उपरोक्त कार्य के कारण उत्तर पश्चिम रेलवे पर संचालित निम्न रेलसेवाए मार्ग परिवर्तित रहेगी।"

मार्ग परिवर्तित रेलसेवाएं

  • गाडी संख्या 19032, योगनगरी ऋषिकेश -साबरमती रेलसेवा जो दिनांक 07.02.26 को योगनगरी ऋषिकेश से प्रस्थान करेगी वह रेलसेवा परिवर्तित मार्ग महेसाना-कटोसन रोड - कलोल होकर संचालित होगी।
  • गाडी संख्या 19412, दौलतपुर चौक -साबरमती रेलसेवा जो दिनांक 07.02.26 को दौलतपुर चौक से प्रस्थान करेगी वह रेलसेवा परिवर्तित मार्ग महेसाना-कटोसन रोड -कलोल होकर संचालित होगी।
Pratahkal Newsroom

Pratahkal Newsroom

प्रातःकाल न्यूज़-रूम, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, समयबद्ध और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा न्यूज़-रूम राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।

Next Story