✕
पालनपुर-अहमदाबाद रेलखण्ड पर ब्लॉक: महेसाना-साबरमती रूट की ट्रेनें डायवर्ट
By Pratahkal Jaipur BureauPublished on
महेसाना और जगुदन के बीच ब्रिज संख्या 974 पर तकनीकी कार्य के कारण 16 फरवरी को ऋषिकेश और दौलतपुर चौक से चलने वाली साबरमती ट्रेनें परिवर्तित मार्ग से चलेंगी।

x
उत्तर पश्चिम रेलवे के पालनपुर-अहमदाबाद रेलखण्ड पर स्थित ब्रिज संख्या 974 पर तकनीकी मरम्मत कार्य के कारण रेल यातायात प्रभावित रहेगा, जिससे दो प्रमुख ट्रेनों को महेसाना-कटोसन रोड-कलोल मार्ग से भेजा जाएगा।
रेलवे द्वारा पालनपुर-अहमदाबाद रेलखण्ड के महेसाना एवं जगुदन स्टेशनों के मध्य ब्रिज संख्या 974 पर तकनीकी कार्य हेतु ब्लॉक लिया जा रहा है। ब्लॉक के कारण रेल यातायात प्रभावित रहेगा।
मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी का वक्तव्य
उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी श्री अमित सुदर्शन के अनुसार:
"उपरोक्त कार्य के कारण उत्तर पश्चिम रेलवे पर संचालित निम्न रेलसेवाए मार्ग परिवर्तित रहेगी।"
मार्ग परिवर्तित रेलसेवाएं
तकनीकी कार्य के चलते निम्नलिखित ट्रेनें अपने निर्धारित मार्ग के बजाय परिवर्तित मार्ग से चलेंगी:
- गाडी संख्या 19032, योगनगरी ऋषिकेश -साबरमती रेलसेवा जो दिनांक 16.02.26 को योगनगरी ऋषिकेश से प्रस्थान करेगी वह रेलसेवा परिवर्तित मार्ग महेसाना-कटोसन रोड - कलोल होकर संचालित होगी।
- गाडी संख्या 19412, दौलतपुर चौक -साबरमती रेलसेवा जो दिनांक 16.02.26 को दौलतपुर चौक से प्रस्थान करेगी वह रेलसेवा परिवर्तित मार्ग महेसाना-कटोसन रोड -कलोल होकर संचालित होगी।
Next Story
Related News
X

