जयपुर। नगर निगम आयुक्त श्री ओम कसेरा ने परकोटे की रात्रि कालीन सफाई व्यवस्था का गहन निरीक्षण किया। आयुक्त ने रात्रि 11:30 बजे से न्यू गेट से जोरावर सिंह गेट, जोहरी बाजार, नेहरू बाजार, हवा महल, जल महल, सुभाष चौक, बापू बाजार, रामगढ़ मोड़ सहित विभिन्न स्थानों के करीब 10 किलोमीटर क्षेत्र का पैदल दौरा कर सफाई व्यवस्था की हकीकत जानी।

गंदगी फैलाने वालों पर कार्रवाई और अवैध केबल हटाने के सख्त निर्देश

निरीक्षण के दौरान आयुक्त ने गंदगी फैलाने वाले थड़ी ठेलो पर मौके पर ही चालान काटने के लिए निर्देश दिए। इसके साथ ही उन्होंने परकोटे में विद्रूपता फैला रही अवैध केबल को तत्काल हटाने के लिए निर्देश प्रदान किए। नगर निगम आयुक्त का सख्त संदेश है कि शहर की सफाई व्यवस्था और सुंदरता में लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी।

आमजन से संवाद और संसाधनों के सुचारू प्रबंधन पर जोर

आयुक्त ने केवल व्यवस्थाएं ही नहीं देखीं, बल्कि उन्होंने आमजन से भी सफाई व्यवस्था का फीडबैक लिया। उन्होंने सड़क किनारे लग रहे डस्टबिनों से समय पर कचरा खाली करने के निर्देश अधिकारियों को दिए। आयुक्त ने रात्रि 11:30 बजे से विभिन्न स्थानों के करीब 10 किलोमीटर क्षेत्र का पैदल दौरा कर सफाई व्यवस्था की हकीकत जानी।

हवा महल पर नाराजगी और सफाई कर्मियों का उत्साहवर्धन

निरीक्षण के दौरान जब आयुक्त ने हवा महल के पास डिवाइडरों पर कचरा देखा तो उन्होंने गहरी नाराजगी व्यक्त की और उसे तत्काल सफाई करने के लिए निर्देश जारी किए। इस दौरान उन्होंने रात्रि में कार्य कर रहे सफाई कर्मचारियों से भी संवाद किया और उनका उत्साह बढ़ाया। आयुक्त ने गंदगी फैलाने वाले थड़ी ठेलो पर मौके पर ही चालान काटने के लिए निर्देश दिए।

"शहर की सफाई व्यवस्था और सुंदरता में लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी" - आयुक्त श्री ओम कसेरा।

Pratahkal Bureau

Pratahkal Bureau

प्रातःकाल ब्यूरो, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, सामयिक और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा ब्यूरो राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।

Next Story