उत्तर पश्चिम रेलवे द्वारा जोधपुर मंडल के कुचामन सिटी-नया खारड़िया स्टेशनों के मध्य ब्रिज संख्या 43 तथा उम्मेद-खारिया खंगार स्टेशनों के मध्य ब्रिज संख्या 35 एवं 39 पर गर्डर लोचिंग कार्य के लिए ब्लॉक लिया जा रहा है। इस तकनीकी कार्य के कारण कई रेलसेवाएं रद्द रहेंगी, कई ट्रेनों का मार्ग परिवर्तित किया गया है, जबकि कुछ रेलसेवाओं के संचालन समय में भी बदलाव किया गया है।

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी अमित सुदर्शन के अनुसार गाड़ी संख्या 14891 जोधपुर-हिसार रेलसेवा 25 सितंबर 2026 को तथा गाड़ी संख्या 14892 हिसार-जोधपुर रेलसेवा 26 सितंबर 2026 को अपने प्रारम्भिक स्टेशन से रद्द रहेगी।

मार्ग परिवर्तन के तहत गाड़ी संख्या 14707 हनुमानगढ़-दादर एक्सप्रेस 26 सितंबर 2026 और 29 सितंबर 2026 को हनुमानगढ़ से प्रस्थान कर लालगढ़-फलौदी-जोधपुर मार्ग से संचालित होगी। यह ट्रेन परिवर्तित मार्ग में फलौदी स्टेशन पर ठहराव करेगी, जबकि मार्ग परिवर्तन के कारण बीकानेर, देशनोक, नोखा, नागौर, मारवाड़ मुडवा, मेडता रोड और गोटन स्टेशनों पर ठहराव नहीं करेगी। इसी प्रकार गाड़ी संख्या 14887 ऋषिकेश-बाड़मेर एक्सप्रेस 25 सितंबर 2026 को ऋषिकेश से प्रस्थान कर लालगढ़-फलौदी-जोधपुर मार्ग से संचालित होगी। यह ट्रेन फलौदी स्टेशन पर ठहरेगी, जबकि बीकानेर, देशनोक, नोखा, नागौर, मारवाड़ मुडवा, मेडता रोड, गोटन और पीपाड़ रोड स्टेशनों पर ठहराव नहीं करेगी।

गाड़ी संख्या 12467 जैसलमेर-जयपुर एक्सप्रेस 3 अक्टूबर 2026 को जैसलमेर से प्रस्थान कर बीकानेर-रतनगढ़-चूरू-जयपुर मार्ग से संचालित होगी। यह ट्रेन श्रीडूंगरगढ़, रतनगढ़, चूरू, सीकर, रींगस और जयपुर स्टेशनों पर ठहराव करेगी, जबकि देशनोक, नोखा, नागौर, मारवाड़ मुडवा, मेडता रोड बाईपास केबिन, रेन, डेगाना, गच्छीपुरा, मकराना, कुचामन सिटी, नावां सिटी, सांभर लेक, फुलेरा, आसलपुर जोबनेर और कनकपुरा स्टेशनों पर इसका ठहराव नहीं होगा।

गाड़ी संख्या 14854 जोधपुर-वाराणसी सिटी एक्सप्रेस 3 अक्टूबर 2026 को जोधपुर से प्रस्थान कर जोधपुर-मारवाड़ जंक्शन-अजमेर-फुलेरा मार्ग से संचालित होगी। परिवर्तित मार्ग में यह ट्रेन लूनी, पाली मारवाड़, मारवाड़ जंक्शन, ब्यावर, अजमेर और किशनगढ़ स्टेशनों पर ठहरेगी, जबकि राईकाबाग, गोटन, मेडता रोड, रेन, डेगाना, मकराना, कुचामन सिटी, नावां सिटी और सांभर लेक स्टेशनों पर ठहराव नहीं करेगी।

इसी प्रकार गाड़ी संख्या 14813 जोधपुर-भोपाल एक्सप्रेस 3 अक्टूबर 2026 को जोधपुर से प्रस्थान कर जोधपुर-मारवाड़ जंक्शन-अजमेर-फुलेरा मार्ग से संचालित होगी। यह ट्रेन लूनी, पाली मारवाड़, मारवाड़ जंक्शन, ब्यावर, अजमेर और किशनगढ़ स्टेशनों पर ठहरेगी, जबकि राईकाबाग, जोधपुर कैंट, बनाड़, जाजीवाल, आसरनाडा, पीपाड़ रोड, उम्मेद, खारिया खंगार, गोटन, जोगी मगरा, मेडता रोड, रेन, जालसू, डेगाना, गच्छीपुरा, बेसरौली, बोरावड़, मकराना, कुचामन सिटी, नया खारड़िया, नावां सिटी, गुढ़ा और सांभर लेक स्टेशनों पर इसका ठहराव नहीं होगा।

रीशेड्यूल रेलसेवाओं के तहत गाड़ी संख्या 22421 दिल्ली सराय-जोधपुर रेलसेवा 26 सितंबर 2026 को दिल्ली सराय से अपने निर्धारित समय से एक घंटे की देरी से प्रस्थान करेगी।

रेगुलेट रेलसेवाओं में गाड़ी संख्या 14887 ऋषिकेश-बाड़मेर रेलसेवा, जो 28 सितंबर 2026 को ऋषिकेश से प्रस्थान करेगी, बीकानेर-गोटन के मध्य एक घंटे तक रेगुलेट रहेगी। वहीं गाड़ी संख्या 14863 वाराणसी सिटी-जोधपुर रेलसेवा, जो 25 सितंबर 2026 को वाराणसी सिटी से प्रस्थान करेगी, फुलेरा-गोटन के मध्य एक घंटे तक रेगुलेट रहेगी। गाड़ी संख्या 14814 भोपाल-जोधपुर रेलसेवा, जो 25 सितंबर 2026 को भोपाल से प्रस्थान करेगी, फुलेरा-गोटन के मध्य एक घंटे तक रेगुलेट रहेगी। उत्तर पश्चिम रेलवे ने यात्रियों से इन परिवर्तनों को ध्यान में रखकर अपनी यात्रा की योजना बनाने की अपील की है।

Pratahkal Bureau

Pratahkal Bureau

प्रातःकाल ब्यूरो, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, सामयिक और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा ब्यूरो राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।

Next Story