यात्रियों की बढ़ती अतिरिक्त यातायात मांग और सुविधा को ध्यान में रखते हुए उत्तर पश्चिम रेलवे ने दो जोड़ी रेलसेवाओं में डिब्बों की स्थायी बढ़ोतरी का निर्णय लिया है। इस क्रम में दोनों रेलसेवाओं में 02-02 द्वितीय कुर्सीयान श्रेणी के डिब्बे जोड़े जाएंगे, जिससे यात्रियों को बेहतर यात्रा सुविधा उपलब्ध हो सकेगी।

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी श्री अमित सुदर्शन के अनुसार गाड़ी संख्या 20993/20994, जयपुर–उदयपुर सिटी–जयपुर रेलसेवा में जयपुर से दिनांक 24.05.26 से तथा उदयपुर सिटी से दिनांक 25.05.26 से 02 द्वितीय कुर्सीयान श्रेणी के डिब्बों की बढ़ोतरी की जा रही है। इसी प्रकार गाड़ी संख्या 20987/20988, उदयपुर सिटी–असारवा–उदयपुर सिटी रेलसेवा में उदयपुर सिटी से दिनांक 24.05.26 से तथा असारवा से दिनांक 25.05.26 से 02 द्वितीय कुर्सीयान श्रेणी के डिब्बों की बढ़ोतरी की जाएगी।

रेलवे की ओर से जारी नोट के अनुसार इन दोनों रेलसेवाओं में डिब्बों की बढ़ोतरी के पश्चात संरचना में 02 थर्ड एसी, 02 वातानुकूलित कुर्सीयान, 03 द्वितीय शयनयान, 02 द्वितीय कुर्सीयान, 04 साधारण श्रेणी तथा 01 पॉवरकार व 01 गार्ड डिब्बा शामिल होंगे, जिससे कुल डिब्बों की संख्या 15 हो जाएगी।

यह निर्णय यात्रियों की बढ़ती मांग को पूरा करने और रेल यात्रा को अधिक सुगम व सुविधाजनक बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

Pratahkal Bureau

Pratahkal Bureau

प्रातःकाल ब्यूरो, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, सामयिक और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा ब्यूरो राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।

Next Story