उत्तर पश्चिम रेलवे द्वारा यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए विभिन्न रेलसेवाओं के आसलपुर जोबनेर एवं बोबास स्टेशनों पर प्रायोगिक तौर पर ठहराव प्रदान किए गए हैं, जो आगामी आदेशों तक प्रभावी रहेंगे। कोटा-श्रीगंगानगर-कोटा एक्सप्रेस (सप्ताह में 04 दिन), झालावाड़ सिटी-श्रीगंगानगर-झालावाड़ सिटी एक्सप्रेस (सप्ताह में 03 दिन) एवं जैसलमेर-जयपुर-जैसलमेर प्रतिदिन रेलसेवा का ठहराव आसलपुर जोबनेर स्टेशन पर तथा जयपुर-फुलेरा सवारी गाड़ी का ठहराव बोबास स्टेशन पर सुनिश्चित किया गया है।

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी श्री अमित सुदर्शन के अनुसार यह निर्णय यात्रियों की सुविधा और स्थानीय आवागमन को सुगम बनाने के उद्देश्य से लिया गया है। इन ठहरावों को प्रायोगिक आधार पर लागू किया गया है, जो आगामी आदेशों तक प्रभावी रहेंगे।

निर्धारित व्यवस्था के तहत गाड़ी संख्या 22981, कोटा-श्रीगंगानगर एक्सप्रेस (सप्ताह में 04 दिन) दिनांक 19.05.26 से आसलपुर जोबनेर स्टेशन पर 22.50 बजे आगमन एवं 22.52 बजे प्रस्थान करेगी। इसी प्रकार गाड़ी संख्या 22982, श्रीगंगानगर-कोटा एक्सप्रेस (सप्ताह में 04 दिन) दिनांक 22.05.26 से आसलपुर जोबनेर स्टेशन पर 04.38 बजे आगमन एवं 04.40 बजे प्रस्थान करेगी।

इसी क्रम में गाड़ी संख्या 22997, झालावाड़ सिटी-श्रीगंगानगर एक्सप्रेस (सप्ताह में 03 दिन) दिनांक 20.05.26 से आसलपुर जोबनेर स्टेशन पर 22.50 बजे आगमन एवं 22.52 बजे प्रस्थान करेगी। वहीं गाड़ी संख्या 22998, श्रीगंगानगर-झालावाड़ सिटी एक्सप्रेस (सप्ताह में 03 दिन) भी दिनांक 20.05.26 से आसलपुर जोबनेर स्टेशन पर 04.38 बजे आगमन एवं 04.40 बजे प्रस्थान करेगी।

प्रतिदिन चलने वाली गाड़ी संख्या 12467, जैसलमेर-जयपुर रेलसेवा दिनांक 20.05.26 से आसलपुर जोबनेर स्टेशन पर 12.25 बजे आगमन एवं 12.27 बजे प्रस्थान करेगी। इसी प्रकार गाड़ी संख्या 12468, जयपुर-जैसलमेर प्रतिदिन रेलसेवा दिनांक 19.05.26 से आसलपुर जोबनेर स्टेशन पर 17.02 बजे आगमन एवं 17.04 बजे प्रस्थान करेगी।

इसके साथ ही गाड़ी संख्या 59629, जयपुर-फुलेरा प्रतिदिन रेलसेवा दिनांक 19.05.26 से बोबास स्टेशन पर 20.34 बजे आगमन एवं 20.35 बजे प्रस्थान करेगी।

यह प्रायोगिक ठहराव व्यवस्था रेलवे नेटवर्क में स्थानीय यात्रियों की पहुंच और सुगमता बढ़ाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है, जिससे क्षेत्रीय आवागमन को नई गति मिलने की संभावना है।

Pratahkal Bureau

Pratahkal Bureau

प्रातःकाल ब्यूरो, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, सामयिक और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा ब्यूरो राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।

Next Story