उत्तर पश्चिम रेलवे का विशेष अभियान: ट्रेनों में प्रतिबंधित सामग्री के साथ 9 गिरफ्तार
उत्तर पश्चिम रेलवे ने 481 ट्रेनों की जांच कर पटाखे और नशीले पदार्थों जैसी प्रतिबंधित सामग्री जब्त की; दोषियों पर रेलवे अधिनियम के तहत मामला दर्ज।

अभियान के मुख्य परिणाम
- चार दिवसाय अभियान में पकड़े 09 अपराधी।
- वाणिज्य, रेलवे सुरक्षा बल, यांत्रिक, कैरिज एवं वैगन, कार्मिक विभाग के स्टाफ ने विभिन्न स्टेशनों पर कुल 481 ट्रेनों की गहनता से जांच की।
- चेकिंग में कुल 09 व्यक्ति प्रतिबंधित सामग्री ले जाते हुए पकड़े गए जिनके विरुद्ध आरपीएफ अथवा जीआरपी ने मामला दर्ज किया।
अवैध सामग्री और विभाग की कार्यवाही
उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी श्री अमित सुदर्शन के अनुसार "ट्रेनों में अवैध रूप से प्रतिबंधित सामग्री जैसे पटाखे, पेट्रोलियम पदार्थ, गैस सिलेण्डर, केरोसिन, सूखी झाडिया, नशीले पदार्थ इत्यादि ले जाने वालों की धरपकड़ के लिए एक सघन चेकिंग अभियान चलाया गया।"
इस अभियान में ट्रेनों में यात्रियों, रेल कर्मचारियों के साथ ठेके पर कार्यरत कर्मचारियों को भी चेक किया गया। उत्तर पश्चिम रेलवे यात्रियों की सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध है। अक्सर देखा जाता है कि यात्री प्रतिबंधित पदार्थ जैसे पटाखे, पेट्रोलियम पदार्थ, गैस सिलेण्डर, केरोसिन, सूखी झाडिया, नशीले पदार्थ इत्यादि लेकर सफर करते है जोकि रेल यात्रा के दौरान प्रतिबंधित है और यह यात्रियों की सुरक्षा को प्रभावित करता है।
कानूनी प्रावधान और दंड
रेलवे अधिनियम के अनुसार, रेल यात्रा के दौरान प्रतिबंधित या विस्फोटक सामग्री ले जाना एक दंडनीय अपराध है, अगर कोई ऐसा करते पाए गए तो 1,000 तक का जुर्माना या तीन साल तक की कैद या दोनों का प्रावधान है। रेलवे सुरक्षा बल के दस्तों द्वारा स्टेशनों और ट्रेनों में गहन चैकिंग की जाती है। यात्रियों की सुविधा और सुरक्षा के तहत कोई भी अवांछनीय गतिविधि पर सख्त कार्यवाही की जाएगी।
शिकायत और सूचना तंत्र
रेलवे द्वारा अनियमितताओं के मामलो को गंभीरता के साथ लिया जाता है और किसी भी प्रकार की जानकारी प्राप्त होने पर सख्त कार्यवाही की जाती है। किसी भी यात्री को गैर कानूनी कृत्यों के संबंध में सूचना प्राप्त हो तो वह रेलवे सुरक्षा बल या रेलवे कर्मचारियों को इसकी सूचना देवे अथवा रेलवन ऐप/139 पर शिकायत भी दर्ज करवा सकते है।
यात्रियों से विशेष अपील
यात्रियों से अपील है कि स्टेशन और ट्रेन में किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधियों की जानकारी तुरंत रेलवे सुरक्षा बल, टीटीई को देवे या रेलवन ऐप/139 पर शिकायत दर्ज करवाये।

Pratahkal Bureau
प्रातःकाल ब्यूरो, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, सामयिक और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा ब्यूरो राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।
