आगामी त्यौहारों के दौरान यात्रियों की बढ़ती सुविधा को ध्यान में रखते हुए उत्तर पश्चिम रेलवे द्वारा चार जोड़ी साप्ताहिक स्पेशल रेलसेवाओं का संचालन किया जाएगा। इन रेलसेवाओं से अजमेर, जयपुर, जोधपुर, भगत की कोठी सहित रांची, दानापुर, मऊ और चैन्नई के बीच यात्रा करने वाले यात्रियों को सुविधा मिलेगी।

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी श्री अमित सुदर्शन के अनुसार आगामी त्यौहारों पर यात्रियों की सुविधा हेतु अजमेर-रांची-अजमेर, भगत की कोठी (जोधपुर)-दानापुर-भगत की कोठी (जोधपुर), जोधपुर-मऊ-जोधपुर एवं जोधपुर-चैन्नई-जोधपुर साप्ताहिक स्पेशल रेलसेवाओं का संचालन किया जा रहा है।

गाड़ी संख्या 09619, अजमेर-रांची साप्ताहिक स्पेशल रेलसेवा 02.10.26 से 27.11.26 तक 09 ट्रिप संचालित होगी। यह ट्रेन अजमेर से प्रत्येक शुक्रवार को 23.05 बजे रवाना होकर जयपुर स्टेशन पर 01.25 बजे पहुंचेगी और 01.35 बजे प्रस्थान कर रविवार को 07.30 बजे रांची पहुंचेगी। इसी प्रकार गाड़ी संख्या 09620, रांची-अजमेर साप्ताहिक स्पेशल रेलसेवा 04.10.26 से 29.11.26 तक 09 ट्रिप संचालित होगी। यह ट्रेन रांची से प्रत्येक रविवार को 10.50 बजे रवाना होकर सोमवार को जयपुर स्टेशन पर 15.55 बजे पहुंचेगी और 16.05 बजे प्रस्थान कर 18.35 बजे अजमेर पहुंचेगी। यह रेलसेवा मार्ग में किशनगढ़, जयपुर, दुर्गापुरा, सवाईमाधोपुर, सोगरिया, बारां, छबड़ा गुगोर, रूठियाई, गुना, सागर, दमोह, कटनी मुरवाडा, ब्योहारी, सिंगरौली, ओबरा डैम, चोपन, रेणुकूट, गढ़वा रोड, डालटनगंज, बरवाडीह, लातेहार, टोरी, लोहरदगा व पिस्का स्टेशनों पर ठहराव करेगी।

इस ट्रेन में 02 सैकण्ड एसी, 05 थर्ड एसी, 05 द्वितीय शयनयान, 04 द्वितीय साधारण श्रेणी एवं 02 गार्ड डिब्बों सहित कुल 18 डिब्बे होंगे।

गाड़ी संख्या 04813, भगत की कोठी (जोधपुर)-दानापुर साप्ताहिक स्पेशल रेलसेवा 07.10.26 से 25.11.26 तक 08 ट्रिप संचालित होगी। यह ट्रेन भगत की कोठी से प्रत्येक बुधवार को 17.20 बजे रवाना होकर जयपुर स्टेशन पर 23.05 बजे पहुंचेगी और 23.15 बजे प्रस्थान कर गुरुवार को 17.45 बजे दानापुर पहुंचेगी। इसी प्रकार गाड़ी संख्या 04814, दानापुर-भगत की कोठी (जोधपुर) साप्ताहिक स्पेशल रेलसेवा 08.10.26 से 26.11.26 तक 08 ट्रिप संचालित होगी। यह ट्रेन दानापुर से प्रत्येक गुरुवार को 19.10 बजे रवाना होकर शुक्रवार को जयपुर स्टेशन पर 19.30 बजे पहुंचेगी और 19.40 बजे प्रस्थान कर शनिवार को 01.30 बजे भगत की कोठी पहुंचेगी। यह रेलसेवा मार्ग में जोधपुर, गोटन, मेडता रोड, डेगाना, मकराना, कुचामन सिटी, नावां सिटी, फुलेरा, जयपुर, बांदीकुई, भरतपुर, ईदगाह, टूण्डला, इटावा, गोविन्दपुरी, फतेहपुर, सुबेदारगंज, मिर्जापुर, पं. दीनदयाल उपाध्याय, बक्सर व आरा स्टेशनों पर ठहराव करेगी।

इस ट्रेन में 02 थर्ड एसी, 12 द्वितीय शयनयान, 04 द्वितीय साधारण श्रेणी एवं 02 गार्ड डिब्बों सहित कुल 20 डिब्बे होंगे।

गाड़ी संख्या 04823, जोधपुर-मऊ साप्ताहिक स्पेशल रेलसेवा 04.10.26 से 29.11.26 तक 09 ट्रिप संचालित होगी। यह ट्रेन जोधपुर से रविवार को 17.00 बजे रवाना होकर जयपुर स्टेशन पर 23.00 बजे पहुंचेगी और 23.10 बजे प्रस्थान कर सोमवार को 23.40 बजे मऊ पहुंचेगी। इसी प्रकार गाड़ी संख्या 04824, मऊ-जोधपुर साप्ताहिक स्पेशल रेलसेवा 06.10.26 से 01.12.26 तक 09 ट्रिप संचालित होगी। यह ट्रेन मऊ से प्रत्येक मंगलवार को 04.00 बजे रवाना होकर बुधवार को जयपुर स्टेशन पर 02.15 बजे पहुंचेगी और 02.25 बजे प्रस्थान कर 08.40 बजे जोधपुर पहुंचेगी। यह रेलसेवा मार्ग में पीपाड़ रोड, गोटन, मेडता रोड, रेन, डेगाना, मकराना, कुचामन सिटी, नावां सिटी, फुलेरा, जयपुर, बांदीकुई, मंडावर महवा रोड, खेड़ली, नदबई, भरतपुर, मथुरा, हाथरस सिटी, कासगंज, फरूखाबाद, कन्नौज, कानपुर सेट्रल, ऐशबाग, बादशाहनगर, अयोध्या कैंट, अयोध्या, शाहगंज, खोरासनरोड, आजमगढ़ व मुहम्मदाबाद स्टेशनों पर ठहराव करेगी।

इस रेलसेवा में 02 सैकण्ड एसी, 04 थर्ड एसी, 08 द्वितीय शयनयान, 06 साधारण श्रेणी व 02 गार्ड डिब्बों सहित 22 डिब्बे होंगे।

गाड़ी संख्या 04815, जोधपुर-चैन्नई बीच साप्ताहिक स्पेशल रेलसेवा 03.10.26 से 28.11.26 तक 09 ट्रिप संचालित होगी। यह ट्रेन जोधपुर से प्रत्येक शनिवार को 21.20 बजे रवाना होकर रविवार को जयपुर स्टेशन पर 01.55 बजे पहुंचेगी और 02.05 बजे प्रस्थान कर सोमवार को 20.00 बजे चैन्नई बीच पहुंचेगी। इसी प्रकार गाड़ी संख्या 04816, एमजी आर चैन्नई सेट्रल-जोधपुर साप्ताहिक स्पेशल रेलसेवा 06.10.26 से 01.12.26 तक 09 ट्रिप संचालित होगी। यह ट्रेन एमजी आर चैन्नई सेट्रल से प्रत्येक मंगलवार को 17.15 बजे रवाना होकर गुरुवार को जयपुर स्टेशन पर 14.50 बजे पहुंचेगी और 15.00 बजे प्रस्थान कर 20.30 बजे जोधपुर पहुंचेगी। यह रेलसेवा मार्ग में मेडता रोड, डेगाना, मकराना, कुचामन सिटी, फुलेरा, जयपुर, दुर्गापुरा, सवाईमाधोपुर, सोगरिया, बारां, छबड़ा गुगोर, रूठियाई, गुना, बीना, भोपाल, ईटारसी, नागपुर, बल्हारशाह, सिरपुर कागजनगर, मंचिर्याल, वरंगल, खम्मम, विजयवाडा, बापटला, चीराला, औंगोल, नेल्लोर, गुडूर व नायडपेटा स्टेशनों पर ठहराव करेगी।

इस रेलसेवा में 02 सैकण्ड एसी, 15 थर्ड एसी, 03 द्वितीय शयनयान व 02 गार्ड डिब्बों सहित कुल 24 डिब्बे होंगे। आगामी त्यौहारों के दौरान संचालित होने वाली ये चार जोड़ी साप्ताहिक स्पेशल रेलसेवाएं यात्रियों की यात्रा सुविधा के लिए निर्धारित अवधि में उपलब्ध रहेंगी।

Next Story