जलभराव से पूर्वोत्तर रेलवे का संचालन प्रभावित, डिब्रूगढ़-लालगढ़ एक्सप्रेस सहित दो ट्रेनें बदले मार्ग से चलेंगी
शिमलगुडी यार्ड में जलभराव के कारण पूर्वोत्तर रेलवे का रेल संचालन प्रभावित हुआ है। डिब्रुगढ़-लालगढ़ एक्सप्रेस समेत दो ट्रेनें निर्धारित अवधि तक बदले मार्ग से संचालित होंगी।

पूर्वोत्तर रेलवे पर शिमलगुडी-सेलेंगहाट रेलखंड के शिमलगुडी-नामति आलि स्टेशनों के मध्य स्थित शिमलगुडी यार्ड में जलभराव होने के कारण रेल यातायात प्रभावित रहेगा। इस स्थिति को देखते हुए दो रेलसेवाओं का संचालन निर्धारित अवधि तक परिवर्तित मार्ग से किया जाएगा।
उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी श्री अमित सुदर्शन ने बताया कि जलभराव के कारण गाड़ी संख्या 15909, डिब्रुगढ़-लालगढ़ एक्सप्रेस रेलसेवा, जो 20.07.2026 से 24.07.2026 तक डिब्रुगढ़ से प्रस्थान करेगी, वह परिवर्तित मार्ग डिब्रुगढ़-नॉर्थ लखीमपुर-रंगापाड़ा नार्थ-रंगिया-नलबाड़ी होकर संचालित होगी।
इसी प्रकार गाड़ी संख्या 15910, लालगढ़-डिब्रुगढ़ रेलसेवा, जो 18.07.2026 से 21.07.2026 तक लालगढ़ से प्रस्थान करेगी, वह परिवर्तित मार्ग रंगिया-रंगापाड़ा नार्थ-नॉर्थ लखीमपुर-डिब्रुगढ़ होकर संचालित होगी।
रेलवे प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि शिमलगुडी यार्ड में जलभराव के कारण प्रभावित रेल यातायात को देखते हुए इन दोनों रेलसेवाओं का संचालन निर्धारित अवधि तक परिवर्तित मार्ग से किया जाएगा।

Pratahkal Hub
प्रातःकाल हब, दै.प्रातःकाल की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, सामयिक और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा प्रातःकाल हब राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।"
