उत्तर पश्चिम रेलवे की 5 ट्रेनें रहेंगी परिवर्तित, पटना पर नहीं होगा ठहराव
दानापुर और सोनपुर मण्डल में चल रहे तकनीकी कार्य के कारण बदले मार्ग से चलेंगी ट्रेनें, जिससे पटना और पंडित दीनदयाल उपाध्याय समेत कई बड़े स्टेशनों पर स्टॉपेज प्रभावित रहेगा।

पूर्व तटीय रेलवे के दानापुर एवं सोनपुर मण्डल में चल रहे तकनीकी कार्य के कारण उत्तर पश्चिम रेलवे पर संचालित पांच रेलसेवाएं निर्धारित मार्ग के बजाय परिवर्तित मार्ग से संचालित होंगी। इन बदलावों के चलते कई प्रमुख स्टेशनों पर इन रेलसेवाओं के ठहराव भी प्रभावित होंगे।
पूर्व तटीय रेलवे द्वारा दानापुर मण्डल के राजेन्द्रपुल, हाथीदा अपर टॉल जंक्षन, रामपुर डुमरा एवं सोनपुर मण्डल के दिनकर ग्राम सिमरिया स्टेशनों पर तकनीकी कार्य किया जा रहा है। इसके कारण कुछ रेलसेवाओं के मार्ग में परिवर्तन किया गया है।
उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी श्री अमित सुदर्शन के अनुसार, उपरोक्त तकनीकी कार्य के कारण उत्तर पश्चिम रेलवे पर संचालित निम्न रेलसेवाएं प्रभावित रहेंगी।
गाडी संख्या 15623 भगत की कोठी-कामाख्या एक्सप्रेस, जो दिनांक 22.09.26 को भगत की कोठी से प्रस्थान करेगी, परिवर्तित मार्ग दानापुर-पाटलीपुत्र-शाहपुर पटोरी-बरौनी होकर संचालित होगी। मार्ग परिवर्तन के कारण यह रेलसेवा पटना स्टेशन पर ठहराव नहीं करेगी।
गाडी संख्या 15623 भगत की कोठी-कामाख्या एक्सप्रेस, जो दिनांक 29.09.26 को भगत की कोठी से प्रस्थान करेगी, परिवर्तित मार्ग वाराणसी-छपरा-शाहपुर पटोरी होकर संचालित होगी। मार्ग परिवर्तन के कारण यह रेलसेवा पटना स्टेशन पर ठहराव नहीं करेगी।
गाडी संख्या 15624 कामाख्या-भगत की कोठी एक्सप्रेस, जो दिनांक 25.09.26 व 02.10.26 को कामाख्या से प्रस्थान करेगी, परिवर्तित मार्ग बरौनी-शाहपुर पटोरी-छपरा-वाराणसी होकर संचालित होगी। मार्ग परिवर्तन के कारण यह रेलसेवा पटना, आरां, बक्सर, गहमर, ईस्ट आउटर केबिन, पं. दीनदयाल उपाध्याय स्टेशनों पर ठहराव नहीं करेगी।
गाडी संख्या 15632 गुवाहाटी-बाडमेर एक्सप्रेस, जो दिनांक 01.10.26 को गुवाहाटी से प्रस्थान करेगी, परिवर्तित मार्ग बरौनी-शाहपुर पटोरी-पाटलीपुत्र-दानापुर होकर संचालित होगी। मार्ग परिवर्तन के कारण यह रेलसेवा मोकामा, बख्तियारपुर, पटना स्टेशनों पर ठहराव नहीं करेगी।
गाडी संख्या 15634 गुवाहाटी-बीकानेर एक्सप्रेस, जो दिनांक 03.10.26 को गुवाहाटी से प्रस्थान करेगी, परिवर्तित मार्ग बरौनी-शाहपुर पटोरी-छपरा-वाराणसी-ज्ञानपुर रोड़-प्रयागराज होकर संचालित होगी। मार्ग परिवर्तन के कारण यह रेलसेवा मोकामा, बख्तियारपुर, पटना, ईस्ट आउटर केबिन, पं. दीनदयाल उपाध्याय स्टेशनों पर ठहराव नहीं करेगी।
तकनीकी कार्य के चलते निर्धारित मार्ग और ठहराव में किए गए ये बदलाव संबंधित तिथियों को संचालित होने वाली रेलसेवाओं पर लागू रहेंगे।

