उत्तर पश्चिम रेलवे: मदार-पालनपुर खंड पर ब्लॉक से कई ट्रेनें रद्द और मार्ग परिवर्तित
अजमेर मंडल के आउवा स्टेशन यार्ड में ब्रिज संख्या 596 पर आरसीसी बॉक्स डालने के कार्य के कारण 28 से 30 मई तक रेल यातायात प्रभावित रहेगा।

उत्तर पश्चिम रेलवे के अजमेर मंडल अंतर्गत मदार–पालनपुर रेलखंड पर आउवा स्टेशन यार्ड में ब्रिज संख्या 596 पर आरसीसी बॉक्स डालने के कार्य के लिए ट्रेफिक ब्लॉक लिया जा रहा है, जिसके कारण रेल यातायात पर व्यापक प्रभाव पड़ेगा और कई रेलसेवाएं रद्द, मार्ग परिवर्तित तथा रीशड्यूल की गई हैं।
उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी श्री अमित सुदर्शन के अनुसार इस कार्य के चलते जोधपुर–साबरमती रेलसेवा गाड़ी संख्या 14821 दिनांक 28.05.26 व 29.05.26 को प्रारम्भिक स्टेशन से रद्द रहेगी, जबकि साबरमती–जोधपुर रेलसेवा गाड़ी संख्या 14822 दिनांक 29.05.26 व 30.05.26 को रद्द रहेगी।
मार्ग परिवर्तन के तहत गाड़ी संख्या 14707 हनुमानगढ़–दादर एक्सप्रेस दिनांक 29.05.26 को हनुमानगढ़ से प्रस्थान कर लूनी–भीलडी–महेसाना मार्ग से संचालित होगी तथा यह समदड़ी, जालोर, मारवाड़ भीनवाल, भीलडी और पाटन स्टेशनों पर ठहरेगी, जबकि पाली मारवाड़, मारवाड़ जं., सोमेश्वर, रानी, फालना, सुमेरपुर जवाई बांध, पिंडवाड़ा, आबूरोड, पालनपुर और ऊंझा स्टेशनों पर इसका ठहराव नहीं होगा। इसी प्रकार गाड़ी संख्या 20944 भगत की कोठी–बांद्रा टर्मिनस रेलसेवा दिनांक 29.05.26 को लूनी–भीलडी–महेसाना मार्ग से चलेगी तथा समदड़ी, जालोर, मारवाड़ भीनवाल, भीलडी और पाटन पर ठहरेगी, जबकि पाली मारवाड़, सुमेरपुर जवाई बांध, आबूरोड और पालनपुर पर ठहराव नहीं होगा।
वहीं गाड़ी संख्या 20943 बांद्रा टर्मिनस–भगत की कोठी रेलसेवा दिनांक 28.05.26 को महेसाना–भीलडी–लूनी मार्ग से संचालित होगी और पाटन, भीलडी, मारवाड़ भीनवाल, जालोर व समदड़ी पर ठहरेगी, जबकि पालनपुर, आबूरोड, सुमेरपुर जवाई बांध और पाली मारवाड़ पर ठहराव नहीं होगा। इसी मार्ग परिवर्तन के तहत गाड़ी संख्या 20496 हडपसर–जोधपुर रेलसेवा दिनांक 28.05.26 को महेसाना–भीलडी–लूनी मार्ग से चलेगी और पाटन, भीलडी, मारवाड़ भीनवाल, जालोर व समदड़ी पर ठहरेगी, जबकि पालनपुर, आबूरोड, पिंडवाड़ा, सुमेरपुर जवाई बांध, फालना, रानी, सोमेश्वर, मारवाड़ जं. और पाली मारवाड़ पर ठहराव नहीं होगा।
गाड़ी संख्या 19223 साबरमती–जम्मूतवी रेलसेवा दिनांक 29.05.26 को महेसाना–भीलडी–लूनी मार्ग से संचालित होगी और पाटन, भीलडी, मारवाड़ भीनवाल, जालोर व समदड़ी पर ठहरेगी, जबकि ऊंझा, सिद्धपुर, पालनपुर, आबूरोड, पिंडवाड़ा, सुमेरपुर जवाई बांध, फालना, मारवाड़ जं. और पाली मारवाड़ पर इसका ठहराव नहीं होगा।
इसके अतिरिक्त गाड़ी संख्या 14701 श्रीगंगानगर–बांद्रा टर्मिनस रेलसेवा दिनांक 28.05.26 को अजमेर–चित्तौड़गढ़–रतलाम–वडोदरा मार्ग से संचालित होगी और भीलवाड़ा, चित्तौड़गढ़, नीमच व मंदसौर स्टेशनों पर ठहरेगी, जबकि ब्यावर, सोजत रोड, मारवाड़ जं., सोमेश्वर, जवाली, रानी, फालना, सुमेरपुर जवाई बांध, मोरी बेड़ा, नाना, पिंडवाड़ा, स्वरूपगंज, आबूरोड, पालनपुर, छापी, सिद्धपुर, ऊंझा, महेसाना, कलोल, साबरमती, अहमदाबाद, नडियाद व आणंद पर ठहराव नहीं होगा।
रीशड्यूल व्यवस्था के अंतर्गत गाड़ी संख्या 19031 साबरमती–योगनगरी ऋषिकेश रेलसेवा दिनांक 29.05.26 को अपने निर्धारित समय से 02 घंटे 15 मिनट की देरी से साबरमती से प्रस्थान करेगी।
रेल प्रशासन द्वारा किए गए इस तकनीकी कार्य के चलते यात्रियों को अस्थायी असुविधा का सामना करना पड़ सकता है, हालांकि यह कार्य रेल संरचना के आधुनिकीकरण और सुरक्षित संचालन के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

Pratahkal Bureau
प्रातःकाल ब्यूरो, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, सामयिक और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा ब्यूरो राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।
