रेलवे ने यात्रियों की सुविधा और परिचालन व्यवस्था के तहत कुछ महत्वपूर्ण रेलसेवाओं के घटप्रभा एवं बेलगावि स्टेशनों पर संचालन समय में आंशिक परिवर्तन करने का निर्णय लिया है। इस बदलाव के तहत जोधपुर, अजमेर और बेंगलुरू के बीच संचालित प्रमुख ट्रेनों के आगमन और प्रस्थान समय में संशोधन किया गया है।

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी श्री अमित सुदर्शन ने बताया कि गाड़ी संख्या 20693, जोधपुर-बेगलुरू रेलसेवा, जो 25 जुलाई 2026 से जोधपुर से प्रस्थान करेगी, वह मार्ग के घटप्रभा स्टेशन पर परिवर्तित समयानुसार सुबह 08.28 बजे पहुंचेगी तथा 08.30 बजे प्रस्थान करेगी। इसी रेलसेवा का बेलगावि स्टेशन पर परिवर्तित समय 09.35 बजे आगमन और 09.40 बजे प्रस्थान निर्धारित किया गया है।

इसी क्रम में गाड़ी संख्या 16209, अजमेर-मैसूरू रेलसेवा, जो 26 जुलाई 2026 से अजमेर से संचालित होगी, उसका बेलिगावि स्टेशन पर परिवर्तित समय 09.35 बजे आगमन एवं 09.40 बजे प्रस्थान रहेगा।

इसके अलावा गाड़ी संख्या 16531, अजमेर-बेंगलुरू रेलसेवा, जो 27 जुलाई 2026 से अजमेर से रवाना होगी, उसका भी बेलिगावि स्टेशन पर संचालन परिवर्तित समयानुसार 09.35 बजे आगमन और 09.40 बजे प्रस्थान के अनुसार किया जाएगा।

वहीं गाड़ी संख्या 16533, जोधपुर-बेंगलुरू railसेवा, जो 29 जुलाई 2026 से जोधपुर से प्रस्थान करेगी, उसका बेलिगावि स्टेशन पर परिवर्तित समय 09.35 बजे आगमन तथा 09.40 बजे प्रस्थान निर्धारित किया गया है।

रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि यात्रा से पूर्व संबंधित ट्रेनों के संशोधित समय की जानकारी अवश्य प्राप्त कर लें, ताकि किसी प्रकार की असुविधा से बचा जा सके। यह परिवर्तन रेलवे परिचालन को अधिक सुव्यवस्थित बनाने और ट्रेनों की समयबद्धता सुनिश्चित करने की दिशा में महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

Pratahkal Bureau

Pratahkal Bureau

प्रातःकाल ब्यूरो, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, सामयिक और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा ब्यूरो राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।

Next Story