उत्तर पश्चिम रेलवे की 4 प्रमुख ट्रेनों के संचालन समय में बदलाव
फिरोजपुर-अगरतला, अवध असम और उदयपुर-कामाख्या सहित 4 एक्सप्रेस रेलसेवाओं के समय में मई 2026 से आंशिक संशोधन किया गया है।

जयपुर। भारतीय रेलवे द्वारा यात्री सुविधाओं और परिचालन सुगमता को ध्यान में रखते हुए उत्तर पश्चिम रेलवे की 04 प्रमुख रेलसेवाओं के मार्ग में आने वाले विभिन्न स्टेशनों पर संचालन समय में आंशिक परिवर्तन करने का निर्णय लिया गया है। उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जन सम्पर्क अधिकारी श्री अमित सुदर्शन द्वारा दी गई आधिकारिक जानकारी के अनुसार, यह संशोधन आगामी मई माह की विभिन्न तिथियों से प्रभावी होगा। इस परिवर्तन के तहत गाडी संख्या 14620, फिरोजपुर कैंट-अगरतला एक्सप्रेस रेलसेवा का 04 मई 2026 से अगरतला स्टेशन पर तथा गाडी संख्या 14619, अगरतला-फिरोजपुर कैंट एक्सप्रेस रेलसेवा का 07 मई 2026 से मार्ग के अगरतला, आमबासा, धर्मनगर, पाथारकांदी, न्यू करीमगंज, बदरपुर, न्यू हाफलंग, लामडिंग, होजाई, जागीरोड एवं गोवाहाटी स्टेशनों पर संचालन समय बदल दिया जाएगा।
इसी क्रम में गाडी संख्या 15910, लालगढ-डिब्रुगढ अवध असम एक्सप्रेस के समय में 30 अप्रैल 2026 से डिबुगढ स्टेशन पर परिवर्तन किया गया है, वहीं गाडी संख्या 15909, डिब्रुगढ-लालगढ अवध असम एक्सप्रेस का 05 मई 2026 से डिब्रुगढ, न्यू तिनसुखिया, नाहरकटिया, भोजो, लाकवा, षिमलगुडी एवं मरियानी स्टेशनों पर नया समय प्रभावी होगा। पर्यटन की दृष्टि से महत्वपूर्ण गाडी संख्या 19615, उदयपुर सिटी-कामाख्या एक्सप्रेस का 04 मई 2026 से कामाख्या स्टेशन पर और वापसी में गाडी संख्या 19616, कामाख्या-उदयपुर सिटी एक्सप्रेस का 07 मई 2026 से दलगांव, अलीपुरद्वार, कोकराझार, न्यू बंगाईगांव, गोवालपाडा टाउन एवं कामाख्या स्टेशनों पर संचालन समय संशोधित किया गया है। इसके अतिरिक्त गाडी संख्या 19601, उदयपुर सिटी-न्यू जलपाईगुडी एक्सप्रेस के संचालन समय में 02 मई 2026 से न्यू जलपाईगुडी स्टेशन पर आंशिक बदलाव किया जा रहा है। रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से आग्रह किया है कि वे अपनी यात्रा प्रारंभ करने से पहले अधिकृत माध्यमों से संशोधित समय सारणी की जांच अवश्य कर लें ताकि किसी भी प्रकार की असुविधा से बचा जा सके।

Pratahkal Newsroom
प्रातःकाल न्यूज़-रूम, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, समयबद्ध और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा न्यूज़-रूम राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।
