रेलवे द्वारा अतिरिक्त यात्री भार को ध्यान में रखते हुए यात्रियों की सुगम यात्रा के लिए विभिन्न गंतव्यों के लिए स्पेशल रेल सेवाओं का संचालन किया जा रहा है। अतिरिक्त यात्री भार को देखते हुए विभिन्न गंतव्य स्थानों के लिए फरवरी माह में 19 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का संचालन किया जा रहा है साथ ही फरवरी माह में 51 नियमित ट्रेनों में 126 अतिरिक्त डिब्बें जोड़े गए है।


उत्तर पश्चिम रेलवे की विशेष पहल

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी श्री अमित सुदर्शन के अनुसार:

"रेलवे द्वारा विभिन्न मार्गां पर यात्री भार की समीक्षा कर यात्रियों को सुगम रेल यात्रा के लिए स्पेशल रेल सेवाओं का संचालन किया जा रहा है। उत्तर पश्चिम रेलवे द्वारा अतिरिक्त यात्री भार को देखते हुए फरवरी माह में 19 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का संचालन किया जा रहा है।"

प्रमुख गंतव्य और प्रीमियर सेवाएं

उत्तर पश्चिम रेलवे के क्षेत्राधिकार से विभिन्न गंतव्य स्थानों के लिए स्पेशल ट्रेनों का संचालन किया जा रहा है:

  • बान्द्रा टर्मिनस, तिरूपति, वलसाड़, कोयम्बटूर, मैसूर और हैदराबाद।
  • काचीगुड़ा, उधना, मुम्बई सैन्ट्रल, सोलापुर, संतरागांछी और सिरडी साईनगर।
  • यात्रियों को बेहतर और तीव्र गति की रेल सुविधा मिल सके इसके लिए जयपुर-बान्द्रा टर्मिनस नॉन स्टॉप प्रीमियर स्पेशल ट्रेन का भी संचालन किया जा रहा है।

उत्तर पश्चिम रेलवे द्वारा वर्ष 2025-26 में जनवरी माह तक 663 स्पेशल ट्रेनों (6676 ट्रिप) का संचालन किया गया है।


अतिरिक्त कोच और सीट उपलब्धता

इसके साथ ही 51 नियमित ट्रेनों में 126 अतिरिक्त डिब्बें जोड़े गए है ताकि यात्रियों को सीट उपलब्ध हो सकें। रेलवे द्वारा नियमित तौर पर समीक्षा की जाती है और आवश्यकतानुसार स्पेशल ट्रेनों का संचालन और अतिरिक्त डिब्बां की व्यवस्था की जाती है।


टिकट व्यवस्था और सुरक्षा प्रबंधन

स्टेशन पर यात्रियों की सुविधा और सुरक्षा के लिए निम्नलिखित पुख्ता इंतजाम किए गए हैं:

  • टिकट व्यवस्था के लिए अतिरिक्त टिकट काउंटर और यूटीएस मोबाइल एप्प (UTS App) का प्रावधान।
  • सुरक्षा व्यवस्था के लिए रेलवे सुरक्षा बल द्वारा लगातार गश्त और सीसीटीवी कैमरों द्वारा मॉनिटरिंग।
  • यात्रियों की सुविधा के लिए वन स्टॉप सोल्यूशन के तहत एकीकृत हेल्प लाइन न. 139 तथा रेल वन एप भी उपलब्ध है।
Pratahkal Newsroom

Pratahkal Newsroom

प्रातःकाल न्यूज़-रूम, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, समयबद्ध और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा न्यूज़-रूम राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।

Next Story