ग्रीष्मावकाश के दौरान बढ़ते यात्री दबाव को देखते हुए रेलवे ने यात्रियों को बड़ी राहत दी है। अतिरिक्त यात्री यातायात को सुगम बनाने के उद्देश्य से 03 जोड़ी स्पेशल रेलसेवाओं की संचालन अवधि में विस्तार किया गया है, साथ ही जोधपुर-गोरखपुर-जोधपुर स्पेशल रेलसेवा के मार्ग में पड़ने वाले स्टेशनों पर संचालन समय में आंशिक परिवर्तन भी किया गया है।

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जन सम्पर्क अधिकारी श्री अमित सुदर्शन के अनुसार गाड़ी संख्या 04823/04824, जोधपुर-मऊ-जोधपुर साप्ताहिक स्पेशल रेल सेवा की संचालन अवधि को जोधपुर से दिनांक 24.05.26 से 12.07.26 तक 08 ट्रिप तथा मऊ से दिनांक 26.05.26 से 14.07.26 तक 08 ट्रिप तक बढ़ाया गया है। इसी प्रकार गाड़ी संख्या 05045/05046, लालकुआ-राजकोट-लालकुआ साप्ताहिक स्पेशल रेल सेवा की संचालन अवधि में लालकुआ से दिनांक 17.05.26 से 12.07.26 तक 09 ट्रिप और राजकोट से दिनांक 18.05.26 से 13.07.26 तक 09 ट्रिप तक विस्तार किया गया है।

इसके अतिरिक्त गाड़ी संख्या 04829/04830, जोधपुर-गोरखपुर-जोधपुर स्पेशल रेलसेवा की संचालन अवधि को भी जोधपुर से दिनांक 21.05.26 से 09.07.26 तक 08 ट्रिप तथा गोरखपुर से दिनांक 22.05.26 से 10.07.26 तक 08 ट्रिप तक बढ़ाया गया है। इस रेलसेवा के मार्ग में आने वाले स्टेशनों पर संचालन समय में आंशिक परिवर्तन भी लागू किया गया है।

रेलवे द्वारा लिया गया यह निर्णय ग्रीष्मावकाश के दौरान यात्रियों की बढ़ती संख्या को ध्यान में रखते हुए किया गया है, जिससे आवागमन में सुगमता सुनिश्चित होगी और यात्रियों को अतिरिक्त विकल्प उपलब्ध हो सकेंगे।

Pratahkal Bureau

Pratahkal Bureau

प्रातःकाल ब्यूरो, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, सामयिक और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा ब्यूरो राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।

Next Story