लिंक रैक की देरी के कारण उत्तर पश्चिम रेलवे की दो रेलसेवाएं प्रभावित रहेंगी। उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी श्री अमित सुदर्शन ने बताया कि लिंक रैक समय पर उपलब्ध नहीं होने के कारण संबंधित रेलसेवाओं का संचालन रीशेड्यूल किया गया है।

जारी जानकारी के अनुसार गाड़ी संख्या 14029 श्री गंगानगर-दिल्ली रेलसेवा दिनांक 10.07.2026 को श्री गंगानगर से अपने निर्धारित समय 01:40 बजे के स्थान पर 01 घंटे 10 मिनट की देरी से 02:50 बजे प्रस्थान करेगी।

इसी प्रकार गाड़ी संख्या 15308 सिरसा-तिलक ब्रिज रेलसेवा दिनांक 10.07.2026 को सिरसा से अपने निर्धारित समय 02:50 बजे के स्थान पर 01 घंटे 10 मिनट की देरी से 04:00 बजे प्रस्थान करेगी।

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी श्री अमित सुदर्शन ने बताया कि लिंक रैक की देरी के कारण इन रेलसेवाओं के प्रस्थान समय में परिवर्तन किया गया है। ऐसे में संबंधित रेलसेवाओं से यात्रा करने वाले यात्रियों को संशोधित समय के अनुसार अपनी यात्रा की योजना बनाने की आवश्यकता होगी।

Next Story