उत्तर पश्चिम रेलवे: डिजिटल पार्सल सेवा से राजस्व में रिकॉर्ड वृद्धि
वित्त वर्ष 2025-26 में जनवरी तक 65.90 करोड़ रुपये का राजस्व प्राप्त हुआ, जो ओटीपी आधारित सुपुर्दगी और पार्सल मैनेजमेंट सिस्टम की सफलता को दर्शाता है।

वित्त वर्ष 2025-26 में प्राप्त की सर्वाधिक पार्सल आय
- उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी श्री अमित सुदर्शन के अनुसार उत्तर पश्चिम रेलवे ने इस वित्त वर्ष 2025-26 में जनवरी 2026 तक 65.90 करोड रुपए का पार्सल राजस्व प्राप्त किया है।
- यह आय इस अवधि में पिछले सर्वश्रेष्ठ प्राप्त राजस्व (वित्त वर्ष 2015-16) से 10.15 प्रतिशत अधिक है।
डिजिटल व्यवस्था और ग्राहकों को सुविधा
रेलवे पार्सल सेवा में पार्सल मैनेजमेंट सिस्टम लागू होने से ग्राहक अपने पार्सल की वास्तविक स्थिति की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
"साथ ही बुक किए गए पार्सल की बिल्टी ई-मेल पर प्राप्त होने से और पार्सल की सुपुर्दगी ओटीपी आधारित होने से ग्राहकों को अत्याधिक सुविधा हुई है। इस डिजिटल व्यवस्था से हर वर्ग के ग्राहकों को संतुष्टि प्राप्त हुई है।"
निरंतर वृद्धि और प्रतिबद्धता
पार्सल सेवा में लागू किए गए इस प्रणाली से ग्राहकों की संतुष्टि में लगातार वृद्धि हो रही है। पार्सल राजस्व में हो रही वृद्धि उत्तर पश्चिम रेलवे की ग्राहकों के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाता है।

Pratahkal Bureau
प्रातःकाल ब्यूरो, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, सामयिक और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा ब्यूरो राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।
