उत्तर पश्चिम रेलवे: जोधपुर मंडल में 4 दिन में 3 बड़े इंजीनियरिंग काम पूरे
कुचामन यार्ड में आरयूबी निर्माण, डेगाना में एफओबी गर्डर लॉन्चिंग और रेल पुल के सुदृढ़ीकरण से रेल यातायात सुरक्षित और सुगम होगा।

उत्तर पश्चिम रेलवे के जोधपुर मंडल में पिछले चार दिनों में तीन महत्वपूर्ण इंजीनियरिंग कार्य पूरे किए गए। कुचामन यार्ड में 17 बॉक्स का रोड अंडर ब्रिज (RUB) लॉन्च किया गया, डेगाना यार्ड में 12 मीटर चौड़े फुट ओवर ब्रिज (FOB) के 17 गर्डर लॉन्च किए गए और कुचामन सिटी–नया खारडिया रेलखंड के बीच एक महत्वपूर्ण रेल पुल के पुराने स्टील गर्डर बदलकर उसका सुदृढ़ीकरण किया गया। इन कार्यों के दौरान रेल परिचालन की सुरक्षा और सुगमता को ध्यान में रखते हुए निर्धारित ब्लॉक अवधि में काम पूरा किया गया।
जोधपुर, 04 अक्टूबर। फुलेरा–जोधपुर रेलखंड के कुचामन यार्ड में किमी 51/3-4 पर चार रनिंग लाइनों के नीचे आरयूबी का निर्माण कट एंड कवर विधि से किया गया। इस कार्य में कुल 17 बॉक्स लॉन्च किए गए, जिनकी कुल बैरल लंबाई लगभग 26 मीटर है।
आरयूबी का कार्य दो चरणों में पूरा हुआ। 01 अक्टूबर को अप मेन एवं लूप लाइन के नीचे 9 बॉक्स लॉन्च किए गए। इसके लिए सुबह 4:30 बजे से शाम 4 बजे तक 11.5 घंटे का ब्लॉक लिया गया। इसके बाद 03 अक्टूबर को डाउन मेन एवं लूप लाइन के नीचे शेष 8 बॉक्स लॉन्च किए गए। इसके लिए सुबह 8:30 बजे से शाम 5:30 बजे तक 9 घंटे का ब्लॉक लिया गया।
मंडल रेल प्रबंधक अनुराग त्रिपाठी ने बताया कि कार्य के दौरान सुरक्षा एवं गुणवत्ता को सर्वोच्च प्राथमिकता दी गई। आवश्यक स्वीकृतियां, निर्माण सामग्री एवं मशीनरी पहले से उपलब्ध कराई गई थी। बॉक्स के किनारों पर सैंड बैग लगाए गए तथा बॉक्स के जोड़ों को कंक्रीट कैनवास एवं एमएस शीट से सील किया गया।
इसी क्रम में डेगाना यार्ड में यात्रियों की सुविधा के लिए बनाए जा रहे 12 मीटर चौड़े फुट ओवर ब्रिज (FOB) के निर्माण में महत्वपूर्ण प्रगति हुई। यहां कुल 17 गर्डर सफलतापूर्वक लॉन्च किए गए। इनमें प्लेटफॉर्म संख्या 3 एवं 4 के बीच 32 मीटर स्पैन में 6 बॉक्स गर्डर तथा प्लेटफॉर्म संख्या 1 एवं 2 के बीच 22 मीटर स्पैन में 11 I-Leaf गर्डर लॉन्च किए गए।
गर्डर लॉन्चिंग का कार्य पूरा होने से FOB के निर्माण को गति मिलेगी। इसके पूर्ण होने पर यात्रियों को प्लेटफॉर्म के बीच आवागमन के लिए सुरक्षित एवं सुविधाजनक मार्ग उपलब्ध होगा।
ब्रिज लाइन विभाग ने कुचामन सिटी–नया खारडिया के बीच किमी 43/8-9 पर स्थित ब्रिज संख्या 43 के डाउन मेन लाइन पर भी महत्वपूर्ण सुदृढ़ीकरण कार्य किया। 03 अक्टूबर को सुबह 8:30 बजे से शाम 4:30 बजे तक लिए गए 8 घंटे के ब्लॉक में 12.20 मीटर लंबे दो पुराने स्टील गर्डर हटाकर उनके स्थान पर 12.20 मीटर लंबे दो पीएससी स्लैब गर्डर लगाए गए।
इसके साथ ही पुल के सब-स्ट्रक्चर की जैकेटिंग तथा बेड ब्लॉक बदलने का कार्य भी किया गया। पुराने MBG-1987 स्टील गर्डर के स्थान पर 25T-2008 पीएससी स्लैब गर्डर लगाए जाने से पुल की भार वहन क्षमता में सुधार होगा तथा संरचना की मजबूती और टिकाऊपन बढ़ेगा।
गर्डर लॉन्चिंग के बाद रखरखाव की आवश्यकता कम होने के साथ पुल की संरचना अधिक टिकाऊ होगी। यह कार्य मानक बैलास्टेड ट्रैक तथा CWR/LWR के अनुरूप रेल संरचना को बेहतर बनाने में भी सहायक होगा।
जोधपुर मंडल में किए गए ये तीनों कार्य रेल आधारभूत संरचना को मजबूत, सुरक्षित एवं आधुनिक बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम हैं। कार्यों के दौरान निर्धारित ब्लॉक अवधि का प्रभावी उपयोग करते हुए आवश्यक मशीनरी, सामग्री एवं मानव संसाधन की अग्रिम व्यवस्था की गई, जिससे कार्य निर्धारित समय में सफलतापूर्वक पूरे किए जा सके।
इन कार्यों के सफल निष्पादन में इंजीनियरिंग विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों, वरिष्ठ मंडल इंजीनियर श्रीचंद पुनिया सहित पूरी टीम का महत्वपूर्ण योगदान रहा। मंडल रेल प्रशासन ने सभी संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारि

