उत्तर पश्चिम रेलवे के अजमेर मण्डल में अजमेर-चंदेरिया रेलखण्ड पर झड़वासा-बान्दनवाडा व सिंगावल स्टेशनों के मध्य दोहरीकरण कार्य के चलते पूर्व में मार्ग परिवर्तित की गई रेलसेवाओं के परिवर्तित मार्ग में अब संशोधन किया जा रहा है। इसके तहत तीन रेलसेवाओं का संचालन संशोधित परिवर्तित मार्ग से किया जाएगा।

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी श्री अमित सुदर्शन के अनुसार, गाडी संख्या 09723 जयपुर-बान्द्रा टर्मिनस स्पेशल रेलसेवा 07 अक्टूबर 2026 को एक ट्रिप के लिए जयपुर से प्रस्थान करेगी। यह रेलसेवा परिवर्तित मार्ग वाया अजमेर-आबूरोड-पालनपुर-साबरमती-वडोदरा होकर संचालित होगी। संशोधित परिवर्तित मार्ग में इस रेलसेवा का ठहराव ब्यावर, मारवाड जं., फालना, आबूरोड, पालनपुर और साबरमती स्टेशनों पर होगा।

इसी तरह गाडी संख्या 14801 जोधपुर-इंदौर रेलसेवा 16 सितम्बर 2026 से 03 अक्टूबर 2026 तक 18 ट्रिप जोधपुर से प्रस्थान करेगी। यह रेलसेवा परिवर्तित मार्ग वाया अजमेर-जयपुर-सवाईमाधोपुर-रतलाम होकर संचालित होगी। संशोधित मार्ग में रेलसेवा किशनगढ, जयपुर, दुर्गापुरा, बनस्थली निवाई, सवाईमाधोपुर, कोटा, नागदा और रतलाम स्टेशनों पर ठहराव करेगी।

गाडी संख्या 12996 अजमेर-बान्द्रा टर्मिनस रेलसेवा 17 सितम्बर 2026, 19 सितम्बर 2026, 22 सितम्बर 2026, 24 सितम्बर 2026, 26 सितम्बर 2026, 29 सितम्बर 2026, 01 अक्टूबर 2026, 03 अक्टूबर 2026 और 06 अक्टूबर 2026 को कुल 09 ट्रिप अजमेर से प्रस्थान करेगी। यह रेलसेवा परिवर्तित मार्ग वाया अजमेर-आबूरोड-पालनपुर-साबरमती-वडोदरा होकर संचालित होगी। परिवर्तित मार्ग में इसका ठहराव ब्यावर, मारवाड जं., पालनपुर, साबरमती और वडोदरा स्टेशनों पर होगा।

इस प्रकार अजमेर-चंदेरिया रेलखण्ड पर दोहरीकरण कार्य के अंतर्गत पूर्व में मार्ग परिवर्तित की गई इन तीन रेलसेवाओं के परिवर्तित मार्ग में संशोधन किया गया है, जिसके अनुसार निर्धारित तिथियों पर इनका संचालन संशोधित मार्ग से होगा।

Next Story