उत्तर पश्चिम रेलवे ने अजमेर मंडल के अजमेर-चंदेरिया रेलखंड पर झड़वासा-बान्दनवाडा व सिंगावल स्टेशनों के मध्य दोहरीकरण कार्य के तहत नॉन इंटरलॉकिंग ब्लॉक लेने की घोषणा की है। इस ब्लॉक के चलते रेल यातायात व्यापक रूप से प्रभावित रहेगा। उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी श्री अमित सुदर्शन के अनुसार इस कार्य के कारण कई रेलसेवाएं रद्द, मार्ग परिवर्तित, आंशिक रद्द, रेगुलेट, रीशड्यूल तथा कुछ स्टेशनों पर बिना ठहराव के संचालित की जाएंगी।

प्रारंभिक स्टेशन से रद्द रहने वाली रेलसेवाओं में गाड़ी संख्या 14801 जोधपुर-इंदौर रेलसेवा 04.10.26 से 08.10.26 तक 05 ट्रिप, गाड़ी संख्या 14802 इंदौर-जोधपुर रेलसेवा 04.10.26 से 09.10.26 तक 06 ट्रिप, गाड़ी संख्या 19605 मदार-उदयपुर सिटी रेलसेवा 04.10.26 से 08.10.26 तक 05 ट्रिप तथा गाड़ी संख्या 19606 उदयपुर सिटी-मदार रेलसेवा 03.10.26 से 07.10.26 तक 05 ट्रिप रद्द रहेगी। गाड़ी संख्या 12991 उदयपुर सिटी-जयपुर तथा गाड़ी संख्या 12992 जयपुर-उदयपुर सिटी रेलसेवा 11.09.26, 15.09.26, 18.09.26, 22.09.26, 25.09.26, 29.09.26, 02.10.26 तथा 04.10.26 से 08.10.26 तक कुल 12-12 ट्रिप रद्द रहेगी। गाड़ी संख्या 19609 उदयपुर सिटी-योगनगरी ऋषिकेश 05.10.26 एवं 08.10.26 को 02 ट्रिप, गाड़ी संख्या 19610 योगनगरी ऋषिकेश-उदयपुर सिटी 06.10.26 एवं 09.10.26 को 02 ट्रिप, गाड़ी संख्या 22985 उदयपुर सिटी-दिल्ली सराय तथा गाड़ी संख्या 22986 दिल्ली सराय-उदयपुर सिटी 04.10.26 को एक-एक ट्रिप रद्द रहेगी। इसके अलावा गाड़ी संख्या 08611 संतरागाछी-अजमेर स्पेशल 14.09.26, 21.09.26 व 28.09.26 को तथा गाड़ी संख्या 08612 अजमेर-संतरागाछी स्पेशल 17.09.26, 24.09.26 व 01.10.26 को तीन-तीन ट्रिप रद्द रहेगी।

मार्ग परिवर्तन के तहत गाड़ी संख्या 09723 जयपुर-बान्द्रा टर्मिनस स्पेशल 07.10.26 को जयपुर से परिवर्तित मार्ग वाया जयपुर-अजमेर-आबूरोड-पालनपुर-साबरमती-वडोदरा होकर संचालित होगी तथा परिवर्तित मार्ग में ब्यावर, मारवाड़ जंक्शन, फालना, आबूरोड, पालनपुर और साबरमती स्टेशनों पर ठहराव करेगी। गाड़ी संख्या 14801 जोधपुर-इंदौर रेलसेवा 16.09.26 से 03.10.26 तक कुल 18 ट्रिप वाया मारवाड़ जंक्शन-अजमेर-जयपुर-सवाईमाधोपुर-रतलाम होकर संचालित होगी तथा किशनगढ़, जयपुर, दुर्गापुरा, बनस्थली निवाई, सवाईमाधोपुर, कोटा, नागदा और रतलाम स्टेशनों पर ठहरेगी। गाड़ी संख्या 12996 अजमेर-बान्द्रा टर्मिनस रेलसेवा 17.09.26, 19.09.26, 22.09.26, 24.09.26, 26.09.26, 29.09.26, 01.10.26, 03.10.26 तथा 06.10.26 को कुल 09 ट्रिप वाया अजमेर-आबूरोड-पालनपुर-साबरमती-वडोदरा होकर संचालित होगी तथा ब्यावर, मारवाड़ जंक्शन, पालनपुर, साबरमती और वडोदरा स्टेशनों पर ठहराव करेगी।

आंशिक रूप से रद्द रहने वाली रेलसेवाओं में गाड़ी संख्या 19606 उदयपुर सिटी-मदार एक्सप्रेस 10.09.26 से 03.10.26 तक कुल 24 ट्रिप केवल अजमेर तक संचालित होगी। इस अवधि में यह रेलसेवा अजमेर-मदार के बीच आंशिक रूप से रद्द रहेगी। गाड़ी संख्या 12992 जयपुर-उदयपुर सिटी एक्सप्रेस 10.09.26, 12.09.26 से 14.09.26, 16.09.26, 17.09.26, 19.09.26 से 21.09.26, 23.09.26, 24.09.26, 26.09.26 से 28.09.26, 30.09.26, 01.10.26 तथा 03.10.26 को कुल 17 ट्रिप केवल राणाप्रतापनगर तक संचालित होगी। इस दौरान राणाप्रतापनगर-उदयपुर सिटी के बीच यह सेवा आंशिक रूप से रद्द रहेगी।

रेगुलेट की गई रेलसेवाओं में गाड़ी संख्या 19606 उदयपुर सिटी-मदार रेलसेवा 10.09.26 से 18.09.26 तक कुल 09 ट्रिप भीलवाड़ा-मोखमपुरा स्टेशनों के बीच 40 मिनट रेगुलेट रहेगी। वहीं गाड़ी संख्या 19609 उदयपुर सिटी-योगनगरी ऋषिकेश रेलसेवा 19.09.26, 21.09.26, 24.09.26, 26.09.26, 28.09.26, 01.10.26 तथा 03.10.26 को कुल 07 ट्रिप मार्ग में 40 मिनट रेगुलेट रहेगी।

रीशड्यूल की गई रेलसेवाओं में गाड़ी संख्या 12992 जयपुर-उदयपुर सिटी एक्सप्रेस 10.09.26, 12.09.26 से 14.09.26, 16.09.26 तथा 17.09.26 को कुल 06 ट्रिप जयपुर से निर्धारित समय से एक घंटे की देरी से रवाना होगी। यही रेलसेवा 19.09.26 से 21.09.26, 23.09.26, 24.09.26, 26.09.26 से 28.09.26, 30.09.26, 01.10.26 तथा 03.10.26 को कुल 11 ट्रिप दो घंटे की देरी से प्रस्थान करेगी। गाड़ी संख्या 19606 उदयपुर सिटी-मदार एक्सप्रेस 19.09.26 से 03.10.26 तक कुल 15 ट्रिप निर्धारित समय से एक घंटा 30 मिनट विलंब से चलेगी। गाड़ी संख्या 17019 हिसार-हैदराबाद एक्सप्रेस 22.09.26 व 29.09.26 को एक घंटे तथा 06.10.26 को दो घंटे की देरी से हिसार से प्रस्थान करेगी। गाड़ी संख्या 12719 जयपुर-हैदराबाद एक्सप्रेस 23.09.26, 25.09.26, 30.09.26, 02.10.26 तथा 07.10.26 को एक घंटे की देरी से रवाना होगी। गाड़ी संख्या 17080 जयपुर-हैदराबाद एक्सप्रेस 20.09.26, 27.09.26 तथा 04.10.26 को एक घंटे की देरी से संचालित होगी। गाड़ी संख्या 20944 उदयपुर सिटी-जयपुर एक्सप्रेस 05.10.26 एवं 06.10.26 को एक घंटे की देरी से चलेगी, जबकि गाड़ी संख्या 20995 अजमेर-बान्द्रा टर्मिनस एक्सप्रेस 19.09.26, 26.09.26 तथा 03.10.26 को अजमेर से निर्धारित समय से एक घंटे की देरी से प्रस्थान करेगी।

उत्तर पश्चिम रेलवे ने यह भी बताया कि गाड़ी संख्या 19606 उदयपुर सिटी-मदार एक्सप्रेस 08.10.26 को झड़वासा एवं बान्दनवाडा स्टेशन पर ठहराव नहीं करेगी। इसके अलावा गाड़ी संख्या 19711 जयपुर-भोपाल एक्सप्रेस तथा गाड़ी संख्या 19712 भोपाल-जयपुर एक्सप्रेस 06.10.26 से 08.10.26 तक बान्दनवाडा स्टेशन पर नहीं रुकेगी। दोहरीकरण कार्य के दौरान इन व्यवस्थाओं के कारण संबंधित अवधि में यात्रियों को अपनी यात्रा की योजना निर्धारित तिथियों और परिवर्तनों के अनुसार बनानी होगी।

Pratahkal Bureau

Pratahkal Bureau

प्रातःकाल ब्यूरो, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, सामयिक और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा ब्यूरो राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।

Next Story