गर्मियों की छुट्टियों में बढ़ते यात्री दबाव को देखते हुए रेलवे ने बड़ा निर्णय लिया है। यात्रियों की सुविधा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से 52 जोड़ी रेलसेवाओं में विभिन्न श्रेणियों के कुल 132 डिब्बों की अस्थायी बढ़ोतरी की जा रही है। यह व्यवस्था मई और जून 2026 के दौरान लागू रहेगी।

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी श्री अमित सुदर्शन के अनुसार, यह निर्णय अतिरिक्त यात्री यातायात को ध्यान में रखते हुए लिया गया है। इसके तहत गाड़ी संख्या 22471/22472 लालगढ़-दिल्ली सराय-लालगढ़ रेलसेवा में लालगढ़ से दिनांक 01.05.26 से 31.05.26 तक तथा दिल्ली सराय से दिनांक 03.05.26 से 02.06.26 तक 01 थर्ड एसी व 01 शयनयान श्रेणी डिब्बों की अस्थायी बढ़ोतरी की जा रही है। इसी प्रकार गाड़ी संख्या 20473/20474 दिल्ली सराय-उदयपुर सिटी-दिल्ली सराय रेलसेवा में दिल्ली सराय से दिनांक 01.05.26 से 31.05.26 तक तथा उदयपुर सिटी से दिनांक 02.05.26 से 01.06.26 तक 01 थर्ड एसी व 01 शयनयान श्रेणी डिब्बों की बढ़ोतरी की जा रही है।

गाड़ी संख्या 22977/22978 जयपुर-जोधपुर-जयपुर रेलसेवा में दिनांक 01.05.26 से 31.05.26 तक 01 फर्स्ट मय सैकण्ड एसी व 01 थर्ड एसी श्रेणी डिब्बे जोड़े जा रहे हैं। गाड़ी संख्या 19611/19614 तथा 19613/19612 अजमेर-अमृतसर-अजमेर रेलसेवाओं में अजमेर से दिनांक 02.05.26 से 30.05.26 तक तथा अमृतसर से दिनांक 03.05.26 से 31.05.26 तक 01-01 द्वितीय शयनयान श्रेणी डिब्बे बढ़ाए जा रहे हैं।

गाड़ी संख्या 09621/09622 अजमेर-बान्द्रा टर्मिनस-अजमेर स्पेशल में अजमेर से दिनांक 03.05.26 से 31.05.26 तक एवं बान्द्रा टर्मिनस से दिनांक 04.05.26 से 01.06.26 तक 01 द्वितीय शयनयान श्रेणी डिब्बा जोड़ा जा रहा है। गाड़ी संख्या 12065/12066 अजमेर-दिल्ली सराय रोहिल्ला-अजमेर जन शताब्दी रेलसेवा में दिनांक 01.05.26 से 30.05.26 तक 01 वातानुकुलित कुर्सीयान श्रेणी डिब्बा बढ़ाया जा रहा है।

गाड़ी संख्या 14801/14802 जोधपुर-इंदौर-जोधपुर रेलसेवा में जोधपुर से दिनांक 01.05.26 से 31.05.26 तक एवं इंदौर से दिनांक 04.05.26 से 03.06.26 तक 02 द्वितीय शयनयान व 03 साधारण श्रेणी डिब्बे जोड़े जा रहे हैं। गाड़ी संख्या 12465/12466 इंदौर-भगत की कोठी-इंदौर रेलसेवा में इंदौर से दिनांक 02.02.26 से 01.06.26 तक एवं भगत की कोठी से दिनांक 03.05.26 से 02.06.26 तक 02 द्वितीय शयनयान व 03 साधारण श्रेणी डिब्बों की बढ़ोतरी की जा रही है।

इसी क्रम में गाड़ी संख्या 14854/14853, 14864/14863, 14866/14865 जोधपुर-वाराणसी सिटी-जोधपुर रेलसेवाओं में जोधपुर से दिनांक 01.05.26 से 31.05.26 तक तथा वाराणसी सिटी से दिनांक 02.05.26 से 01.06.26 तक 01-01 थर्ड एसी श्रेणी डिब्बे जोड़े जा रहे हैं। गाड़ी संख्या 22987/22988 अजमेर-आगरा फोर्ट-अजमेर रेलसेवा में दिनांक 01.05.26 से 31.05.26 तक 02 साधारण श्रेणी डिब्बों की बढ़ोतरी की जा रही है।

गाड़ी संख्या 14807/14808 जोधपुर-दादर-जोधपुर तथा 20483/20484 भगत की कोठी-दादर-भगत की कोठी रेलसेवाओं में क्रमशः थर्ड एसी व द्वितीय शयनयान श्रेणी के अतिरिक्त डिब्बे जोड़े जा रहे हैं। गाड़ी संख्या 04827/04828, 20485/20486, 20492/20491 रेलसेवाओं में भी समान रूप से थर्ड एसी व द्वितीय शयनयान श्रेणी डिब्बों की बढ़ोतरी की जा रही है।

गाड़ी संख्या 12988/12987 अजमेर-सियालदाह-अजमेर में 01 फर्स्ट मय सैकण्ड एसी, जबकि 09653/09654, 09627/09628 में द्वितीय शयनयान श्रेणी डिब्बे जोड़े जा रहे हैं। 14735/14736, 04705/04706, 04703/04704, 54754/54753, 54756/54755, 54766/54765 जैसी रेलसेवाओं में 04-04 साधारण श्रेणी डिब्बों की बढ़ोतरी की जा रही है।

गाड़ी संख्या 04711/04712, 04715/04716, 22497/22498, 20481/20482, 12985/12986, 12482/12481, 14731/14732, 04717/04718, 19617/19618, 19620/19619, 59632/59631, 19622/19621, 59630/59629, 09635/09636, 14795/14796, 14705/14706, 14725/14726, 54794/54793, 20471/20472 (श्रीगंगानगर-पुरी), 14715/14716, 14734/14733, 54704/54703, 12495/12496, 22473/22474 तथा 22491/22492 रेलसेवाओं में भी विभिन्न श्रेणियों के डिब्बों की अस्थायी बढ़ोतरी निर्धारित तिथियों के अनुसार लागू की जा रही है।

यह व्यापक व्यवस्था यात्रियों को अतिरिक्त सीट उपलब्ध कराने के साथ ही भीड़ प्रबंधन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। रेलवे का यह कदम गर्मियों के व्यस्त सीजन में यात्री सुविधा और संचालन क्षमता को मजबूत करने की दिशा में एक अहम पहल माना जा रहा है।

Pratahkal Bureau

Pratahkal Bureau

प्रातःकाल ब्यूरो, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, सामयिक और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा ब्यूरो राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।

Next Story