जयपुर के गुप्त वृन्दावन धाम में नव वर्ष के पहले उत्सव नित्यानंद त्रयोदशी पर भव्य आयोजन किया गया। यह पर्व नित्यानंद महाप्रभु (जो श्री बलराम के अवतार हैं) के आविर्भाव दिवस के रूप में मनाया जाता है।


भक्तों का सैलाब और पालकी यात्रा

  • पूरा गुप्त वृन्दावन धाम नित्यानंद महाप्रभु के प्राकट्य पर विशेष रूप से सजाया गया।
  • आज सुबह से ही मंदिर में श्री श्री कृष्ण बलराम के दर्शन के लिए हजारों लोग मंदिर पहुंचे।
  • जैसे ही श्री श्री गौर निताई पालकी में सवार होकर निकले, भक्तों ने जयकारे लगाकर गुप्त वृन्दावन धाम को भक्ति रस धारा में डुबो दिया।

महाभिषेक एवं विशेष भोग

नित्यानंद त्रयोदशी पर गुप्त वृन्दावन धाम में श्री श्री गौर निताई के विग्रह का पंचगव्य, 21 फलों के रस, औषधियों एवं पुष्पों से महाभिषेक किया गया। इस अवसर पर मंदिर में श्री श्री कृष्ण बलराम का विशेष फूलों से अलंकार किया गया साथ ही श्री श्री कृष्ण बलराम को 56 भोग लगाया गया।

तीन दिवसीय आध्यात्मिक कार्यक्रम

गुप्त वृन्दावन धाम के वर्ष के पहले आयोजन नित्यानंद त्रयोदशी पर मंदिर में तीन दिवसीय नित्यानंद कथा का आयोजन किया गया। प्रभू नित्यानंद के प्राकट्य दिवस पर मंदिर में दिन भर भजन कीर्तन का आयोजन किया गया।


अध्यक्ष का संदेश

नित्यानंद त्रयोदशी पर मंदिर के अध्यक्ष श्री अमितासना दास ने कहा कि:

"नित्यानंद महाप्रभु श्री बलराम के अवतार हैं, उनका प्राकट्य दिवस भक्तों के लिए विशेष महत्व रखता है, बलराम की कृपा के बिना कृष्ण भक्ति को प्राप्त नहीं किया जा सकता।"
Pratahkal Newsroom

Pratahkal Newsroom

प्रातःकाल न्यूज़-रूम, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, समयबद्ध और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा न्यूज़-रूम राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।

Next Story