न्यू रेवाड़ी स्टेशन पर 500 से अधिक पौधों का सघन वृक्षारोपण अभियान संपन्न, अधिकारियों-कर्मचारियों ने लिया संरक्षण का संकल्प
न्यू रेवाड़ी स्टेशन पर 24.07.2026 को 500 से अधिक पौधों का सघन वृक्षारोपण अभियान आयोजित हुआ। अधिकारियों और कर्मचारियों ने पर्यावरण संरक्षण व पौधों की देखरेख का संकल्प लिया।

तस्वीर में न्यू रेवाड़ी रेलवे स्टेशन के बोर्ड के सामने हाथों में पौधे लिए खड़े रेलवे अधिकारी और कर्मचारी नजर आ रहे हैं।
श्री आर. एस. चौधरी, मुख्य महाप्रबंधक जयपुर के निर्देशानुसार 24.07.2026 को न्यू रेवाड़ी स्टेशन पर परिचालन एवं व्यवसाय विकास विभाग की ओर से सघन वृक्षारोपण अभियान का आयोजन किया गया। अभियान के दौरान स्टेशन परिसर में विभिन्न प्रकार के 500 से अधिक पौधे रोपित किए गए।
वृक्षारोपण अभियान में सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम का संचालन स्टेशन इंचार्ज श्री मनजीत के नेतृत्व में किया गया, जबकि स्टेशन अधीक्षक श्री रूपिल गर्ग एवं सभी स्टेशन मास्टरों सहित अन्य कर्मचारियों की सक्रिय सहभागिता से अभियान सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।
इस अवसर पर उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने पर्यावरण संरक्षण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराते हुए लगाए गए पौधों के नियमित संरक्षण का संकल्प लिया। स्टेशन परिसर में आयोजित यह अभियान पर्यावरण संरक्षण के उद्देश्य को आगे बढ़ाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल के रूप में संपन्न हुआ।

Pratahkal Bureau
प्रातःकाल ब्यूरो, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, सामयिक और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा ब्यूरो राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।
