न्यू इंडिया एश्योरेंस कंपनी का 108वां स्थापना दिवस जयपुर के नेहरू प्लेस स्थित क्षेत्रीय कार्यालय एवं व्यवसाय कार्यालय में धूमधाम से मनाया गया। भारत सरकार के अधीन साधारण बीमा क्षेत्र की अग्रणी कंपनी के स्थापना दिवस कार्यक्रम का शुभारंभ नेहरू प्लेस व्यवसाय कार्यालय के प्रभारी वरिष्ठ व्यवसाय प्रबंधक डॉ. देवेंद्र कुमार ने केक काटकर किया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जयपुर क्षेत्रीय कार्यालय के मुख्य क्षेत्रीय प्रबंधक श्री मनोज बोहरा ने इस अवसर पर बीमाधारकों को अत्यधिक बारिश से होने वाले नुकसान की भरपाई करने वाली निश्चित ऋतु रक्षा बीमा पॉलिसी का वितरण किया।

अपने संबोधन में श्री मनोज बोहरा ने न्यू इंडिया एश्योरेंस के सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों के साथ-साथ व्यवसाय में सहभागी अभिकर्ताओं, ब्रोकर्स, वाहन डिलर्स और सभी मूल्यवान ग्राहकों के 107 वर्षों में दिए गए योगदान को याद किया। उन्होंने अधिकारियों एवं कर्मचारियों को उत्साह और लगन के साथ कार्य करने के लिए प्रेरित किया।

कार्यक्रम के दौरान क्षेत्रीय प्रबंधक श्रीमती कमला चौहान और हरेन्द्र शर्मा ने वर्तमान में भारत की अर्थव्यवस्था में न्यू इंडिया एश्योरेंस की भागीदारी तथा बीमा की महत्ता पर प्रकाश डाला।

इस अवसर पर प्रमुख व्यवसाय कार्यालय प्रभारी सुश्री बबीता सिंह, क्षेत्रीय कार्यालय के अधिकारी सोमल श्रुति, मौमिता नाग, अंकिता गुप्ता, बलराम सिंह बंसल, निखिल वर्मा और हर्षित कपाड़िया उपस्थित रहे। वहीं नेहरू प्लेस व्यवसाय प्रचालन कार्यालय के उप प्रबंधक घनश्याम कुमार, सहायक प्रबंधक कैलाश तानेनिया, राहुल प्रसाद, संदीप तानेंनिया, अंजलि, अभिकर्ता घनश्याम जगरवाल, गोविंद बिहारी, प्रदीप, इन्द्राज मीणा, कमल गुप्ता, सुमित घोषाल, लालाराम बालोटिया, जितेंद्र आलोरिया तथा बीमित भारत भूषण और अंकित बैरवा भी कार्यक्रम में मौजूद रहे।

स्थापना दिवस समारोह के दौरान निश्चित ऋतु रक्षा बीमा पॉलिसी के वितरण के साथ कंपनी ने बीमा जागरूकता और अपने सहयोगी अधिकारियों, कर्मचारियों, अभिकर्ताओं तथा ग्राहकों के योगदान को सम्मानपूर्वक स्मरण किया।

Next Story