एनईआई ने जयपुर के एसएमएस अस्पताल के बाहर बांटे फूड पैकेट
नेशनल इंजीनियरिंग इंडस्ट्री ने अपने ESG प्रोजेक्ट 'प्लैनेट' के तहत सामाजिक उत्तरदायित्व निभाते हुए जरूरतमंदों को भोजन उपलब्ध कराया।

जयपुर के एसएमएस अस्पताल के बाहर नेशनल इंजीनियरिंग इंडस्ट्री के ईएसजी प्रोजेक्ट प्लैनेट के तहत जरूरतमंदों को भोजन के पैकेट वितरित करते कंपनी के प्रतिनिधि।
जयपुर स्थित नेशनल इंजीनियरिंग इंडस्ट्री ने अपने ESG project planet के अंतर्गत सामाजिक उत्तरदायित्व का निर्वहन करते हुए एसएमएस हॉस्पिटल, जयपुर के बाहर जरूरतमंद लोगों को फूड पैकेट वितरण का आयोजन किया गया।
कंपनी प्रबंधन का दृष्टिकोण
इस अवसर पर कंपनी प्रबंधन ने समाज के प्रति अपनी प्रतिबद्धता साझा करते हुए बताया:
"नेशनल इंजीनियरिंग इंडस्ट्री केवल मैन्युफैक्चरिंग क्षेत्र तक ही सीमित नहीं है, बल्कि समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी को समझते हुए समय-समय पर विभिन्न सामाजिक एवं जनकल्याणकारी गतिविधियों का आयोजन करती रहती है, ताकि समाज में सहयोग, संवेदनशीलता और सकारात्मक सोच को बढ़ावा दिया जा सके।"
आयोजन का उद्देश्य और प्रभाव
- आयोजन के माध्यम से जरूरतमंदों को सहायता प्रदान की गई।
- मानवीय मूल्यों को मजबूत करने का संदेश दिया गया, जिसे उपस्थित लोगों ने सराहा।

Pratahkal Newsroom
प्रातःकाल न्यूज़-रूम, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, समयबद्ध और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा न्यूज़-रूम राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।
