जयपुर, 29 सितंबर। राज्यपाल श्री हरिभाऊ बागडे ने एशियाई खेल 2026 में महिलाओं की ट्रैप शूटिंग स्पर्धा में भारत को स्वर्ण पदक दिलाने वाली नीरू ढांडा को बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।

राज्यपाल श्री बागडे ने कहा कि नीरू ढांडा के खेल प्रदर्शन से पूरा देश गौरवान्वित हुआ है। उन्होंने भारतीय खिलाड़ियों के शानदार प्रदर्शन के जारी रहने पर भी प्रसन्नता जताई।

श्री बागडे ने कहा कि देश को अपने इन खिलाड़ियों पर गर्व है। महिलाओं की ट्रैप शूटिंग स्पर्धा में नीरू ढांडा की स्वर्ण पदक उपलब्धि से एशियाई खेल 2026 में भारतीय खिलाड़ियों के प्रदर्शन को लेकर राज्यपाल ने प्रसन्नता व्यक्त की।

Next Story