सफलता के 25 वर्ष: दो लोगों से शुरू हुआ सफर

जयपुर बेस्ड आईटी कंपनी एनएवी इंडिया ने सफलतापूर्वक 25 वर्ष पूर्ण कर लिए हैं। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में कंपनी के एमडी अनिल अग्रवाल ने बातचीत करते हुए कहा कि, "दो लोगों से शुरू हुई एक कंपनी आज पूरे देश में प्रतिष्ठित आईटी कंपनी के रूप में कामयाबी का परचम लहरा चुकी है।" उन्होंने कंपनी के इस मुकाम तक पहुंचने की कहानी सांझा की।

ग्लोबल उपलब्धियां और हेच फंड

अनिल अग्रवाल ने कंपनी की तकनीकी विशेषज्ञता पर प्रकाश डाला:

  • हमने हेच फंड का काम पूरे देश में सबसे पहले शुरू किया।
  • हेच फंड के क्षेत्र में कंपनी को ग्लोबल लेवल पर टॉप 10 में स्थान प्राप्त है।

आईटी हब के रूप में जयपुर का भविष्य

कंपनी के एमडी ने प्रदेश की प्रतिभा और सरकार की भूमिका पर चर्चा करते हुए कहा:

  • कंपनी में अधिकतर कार्मिक प्रदेश के ही हैं।
  • उन्होंने प्रदेश की सरकारों को आईटी के क्षेत्र में सहयोगात्मक रवैया रखने वाला बताया।
  • "आने वाले समय में जयपुर आईटी के बड़े हब के रूप में अपनी पहचान विकसित करेगा।"

सामाजिक सरोकार (CSR) और शिक्षा

इस अवसर पर कंपनी के एचआर हेड लवलिश रुपानी ने बताया कि:

  • सरकार की ओर से सीएसआर के अंतर्गत नियमित रूप से विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं।
  • इसमें विशेष रूप से चाइल्ड एजुकेशन पर फोकस रखा जाता है।

सिल्वर जुबली सेलिब्रेशन और सम्मान समारोह

कंपनी के सिल्वर जुबली सेलिब्रेशन के अवसर पर विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किए गए:

  • तीन बैंड परफॉर्मेंस ने पूरे दिन माहौल को उत्सवी रंग में सराबोर रखा।
  • शाम को सम्मान समारोह में कार्मिकों को विभिन्न श्रेणियों में पुरस्कृत कर सम्मानित किया गया।
Pratahkal Newsroom

Pratahkal Newsroom

प्रातःकाल न्यूज़-रूम, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, समयबद्ध और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा न्यूज़-रूम राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।

Next Story