जयपुर दो लोगों से शुरू हुई एक कंपनी आज पूरे देश में प्रतिष्ठित आईटी कंपनी के रूप में कामयाबी का परचम लहरा चुकी है। ये कहना है जयपुर बेस्ड आईटी कंपनी एनएवी इंडिया के एमडी अनिल अग्रवाल का। वे बुधवार को कंपनी के सफलतापूर्वक 25 वर्ष पूरे होने के अवसर पर आयोजित प्रेसवार्ता में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।

वैश्विक स्तर पर पहचान और संघर्ष की कहानी

इस अवसर पर उन्होंने कंपनी के इस मुकाम तक पहुंचने की कहानी सांझा करते हुए कहा कि — "हमने हेच फंड का काम पूरे देश में सबसे पहले शुरू किया, और कंपनी का यह काम बढ़ता गया।" उन्होंने बताया कि हेच फंड के क्षेत्र में कंपनी को ग्लोबल लेवल पर टॉप 10 में स्थान प्राप्त है। उन्होंने कहा कि कंपनी में अधिकतर कार्मिक प्रदेश के ही है। उन्होंने प्रदेश की सरकारों को आईटी के क्षेत्र में सहयोगात्मक रवैया रखने वाला बताया।

जयपुर बनेगा आईटी हब

अग्रवाल ने कहा कि — "आने वाले समय में जयपुर आईटी के बड़े हब के रूप में अपनी पहचान विकसित करेगा, यह तय है।"

सामाजिक सरोकार और सीएसआर

इस अवसर पर कंपनी के एचआर हेड श्रीजीत मन्नातिल एवं कॉरपोरेट रिस्क मैनेजमेंट हेड लवलिश रुपानी ने कहा कि — "सरकार की ओर से सीएसआर के अंतर्गत नियमित रूप से विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाते है, इसमें चाइल्ड एजुकेशन पर फोकस रखा जाता है।"

सिल्वर जुबली सेलिब्रेशन और सम्मान समारोह

कंपनी के सिल्वर जुबली सेलिब्रेशन के अवसर पर विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किए गए।

  • तीन बैंड परफॉर्मेंस ने पूरे दिन माहौल को उत्सवी रंग में सराबोर रखा।
  • शाम को सम्मान समारोह में कार्मिकों का सम्मान किया गया। इनमें कार्मिकों को विभिन्न श्रेणियों में पुरस्कृत किया गया।
Pratahkal Newsroom

Pratahkal Newsroom

प्रातःकाल न्यूज़-रूम, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, समयबद्ध और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा न्यूज़-रूम राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।

Next Story