सहकारिता विभाग एवं कॉनफेड द्वारा जवाहर कला केन्द्र में आयोजित दस दिवसीय राष्ट्रीय सहकार मसाला मेला-2026 रविवार को सफलतापूर्वक सम्पन्न हो गया। इस बार मेले ने नए कीर्तिमान स्थापित करते हुए 5.50 करोड़ रुपये से अधिक के मसालों एवं अन्य उत्पादों की बिक्री दर्ज की, जो अब तक की सर्वाधिक बिक्री है और विगत वर्ष की तुलना में करीब 1.25 करोड़ रुपये अधिक है।

सहकारिता विभाग के शासन सचिव एवं रजिस्ट्रार, सहकारी समितियां डॉ. समित शर्मा ने बताया कि इस वर्ष का मसाला मेला कई मायनों में विशेष रहा। पहली बार लगभग 160 स्टॉल्स पर उत्पादों की बिक्री एवं प्रदर्शनी की गई, जो अब तक की सर्वाधिक संख्या है और पिछले वर्ष से लगभग 40 अधिक है। उपभोक्ताओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए पहली बार ट्रॉली की व्यवस्था भी की गई। आमजन में जागरूकता बढ़ाने एवं जेनेरिक दवाओं के उपयोग को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से पहली बार जेनेरिक मेडिसिन जागरूकता स्टॉल स्थापित किया गया। इसके साथ ही आर्गेनिक उत्पादों, श्री अन्न उत्पादों, एक जिला एक उत्पाद एवं जीआई टैग उत्पादों को एक ही छत के नीचे उपलब्ध कराया गया। उन्होंने यह भी बताया कि पहली बार ग्राम सेवा सहकारी समितियों और कृषक उत्पादक संगठनों ने मेले में प्रभावी भागीदारी सुनिश्चित की। सफल आयोजन के लिए शासन सचिव ने पूरी टीम को बधाई और शुभकामनाएं दीं।

समापन समारोह में सहकारिता विभाग के वरिष्ठ अधिकारी श्री भोमाराम, श्री रणजीत सिंह चूंडावत, श्री मदनलाल गुर्जर, श्रीमती सोनल माथुर एवं श्री राजेन्द्र सिंह ने श्रेष्ठ स्टॉल्स को प्रशस्ति पत्र और स्मृति चिह्न प्रदान कर सम्मानित किया। इस अवसर पर कृभको के क्षेत्रीय निदेशक श्री रणजीत सिंह भी मंचासीन रहे। अन्य राज्यों की सहकारी संस्थाओं, राष्ट्रीय स्तर की सहकारी संस्थाओं तथा राज्य स्तर की शीर्ष सहकारी संस्थाओं को भी सम्मानित किया गया। साथ ही प्रतिदिन आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रमों के सफल संचालन के लिए सभी खण्डों के अधिकारियों को भी सम्मानित किया गया। समापन समारोह में सहकारिता विभाग एवं सहकारी संस्थाओं के अधिकारी, कर्मचारी एवं सहकारजन उपस्थित रहे।

मेले में बिक्री के आधार पर शीर्ष संस्थाओं में कॉनफेड ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि तिलम संघ द्वितीय और आरसीडीएफ (जयपुर डेयरी) तृतीय स्थान पर रहे। जिला उपभोक्ता भंडारों की श्रेणी में कोटा प्रथम, उदयपुर द्वितीय और बारां तृतीय स्थान पर रहे। क्रय विक्रय सहकारी समितियों में मथानिया प्रथम, बिलाड़ा द्वितीय और नागौर तृतीय स्थान पर रहे। ग्राम सेवा सहकारी समितियों में पलसाना ग्राम सेवा सहकारी समिति (सीकर) ने प्रथम तथा निमोद ग्राम सेवा सहकारी समिति ने द्वितीय स्थान हासिल किया। नवाचार श्रेणी में उत्कृष्ट कार्य के लिए बाड़मेर जिले की सुंदरा ग्राम सेवा सहकारी समिति को पुरस्कृत किया गया।

ले आउट की श्रेणियों में शीर्ष संस्थाओं में कॉनफेड प्रथम, अपेक्स बैंक द्वितीय और आरसीडीएफ तृतीय स्थान पर रहे। जिला उपभोक्ता भंडारों में उदयपुर को प्रथम, भीलवाड़ा को द्वितीय और बाड़मेर को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ। क्रय विक्रय सहकारी समितियों में नागौर प्रथम, अजमेर द्वितीय और सोजत रोड़ तृतीय स्थान पर रही।

राष्ट्रीय सहकार मसाला मेला-2026 का यह सफल आयोजन न केवल सहकारिता क्षेत्र की बढ़ती ताकत का प्रमाण बना, बल्कि स्थानीय उत्पादों, नवाचार और

Pratahkal Bureau

Pratahkal Bureau

प्रातःकाल ब्यूरो, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, सामयिक और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा ब्यूरो राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।

Next Story