अखिल भारतीय नाटाणी परिवार समिति, जयपुर की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की महत्वपूर्ण बैठक दिनांक 10 मई 2026, रविवार को छोटी चौपड़ स्थित सीताराम जी के मंदिर में प्रातः 11 बजे आयोजित की गई है। इस संबंध में समिति के महामंत्री गोविंद नाटाणी ने जानकारी देते हुए बताया कि बैठक में संगठनात्मक गतिविधियों एवं आगामी कार्यक्रमों को लेकर विस्तृत चर्चा की जाएगी।

बैठक की अध्यक्षता समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष दीनदयाल नाटाणी द्वारा की जाएगी। इस अवसर पर गत वर्ष आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों का विस्तृत ब्योरा प्रस्तुत किया जाएगा, जिससे संगठन की गतिविधियों एवं उपलब्धियों की समीक्षा की जा सके।

इसके साथ ही बैठक में आम सभा की आगामी मीटिंग की तिथि निर्धारित करने तथा कार्यकारिणी के द्विवार्षिक चुनाव कराए जाने के संबंध में भी महत्वपूर्ण चर्चा प्रस्तावित है। संगठनात्मक ढांचे को मजबूत करने एवं पारदर्शी चुनाव प्रक्रिया सुनिश्चित करने को लेकर विचार-विमर्श किया जाएगा।

बैठक में एक अन्य महत्वपूर्ण विषय के रूप में बेजुबान पक्षियों के लिए परिंडे लगाने के अभियान पर भी चर्चा की जाएगी, जिससे सामाजिक एवं पर्यावरणीय सरोकारों को बढ़ावा दिया जा सके। इसके अतिरिक्त अन्य विषयों पर चर्चा अध्यक्ष की अनुमति से की जाएगी।

यह बैठक संगठन के भविष्य की दिशा तय करने, सामाजिक गतिविधियों को गति देने तथा पारिवारिक एवं संगठनात्मक एकता को मजबूत करने की दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण मानी जा रही है।

Pratahkal Bureau

Pratahkal Bureau

प्रातःकाल ब्यूरो, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, सामयिक और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा ब्यूरो राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।

Next Story