नारी कदे ना हारी: जयपुर के आर्य कॉलेज में राजस्थानी फिल्म का ट्रेलर लॉन्च
आर्य कॉलेज के चेयरमैन अनुराग अग्रवाल ने फिल्म का ट्रेलर लॉन्च किया, महिला सशक्तिकरण पर आधारित इस फिल्म की संपूर्ण शूटिंग और पोस्ट-प्रोडक्शन जयपुर में हुआ है।

जयपुर के कूकस स्थित आर्य कॉलेज में राजस्थानी फिल्म 'नारी कदे ना हारी' के ट्रेलर लॉन्च के दौरान चेयरमैन अनुराग अग्रवाल, निर्देशक एच के शर्मा और निर्माता रामचरण शर्मा।
जयपुर। जयपुर में कूकस स्थित आर्य कॉलेज के ऑडिटोरियम में राजस्थानी फीचर फिल्म 'नारी कदे ना हारी' के ट्रेलर का लांच चेयरमैन अनुराग अग्रवाल के हाथों हुआ। इस अवसर पर कई गणमान्य मेहमान और कॉलेज के छात्र मौजूद रहे। ट्रेलर लांच के दौरान दर्शकों में जबरदस्त उत्साह देखा गया और उन्होंने तालियाँ बजा कर ट्रेलर को सराहा। इस मौके पर फिल्म के निर्देशक एच के शर्मा और निर्माता रामचरण शर्मा भी मौजूद रहे।
फिल्म की कहानी और विषय: नारी सशक्तिकरण
नारी कदे न हारी फिल्म के लेखक, निर्देशक, गीतकार और संगीत निर्देशक एच के शर्मा ने बताया कि फिल्म की कहानी नारी सशक्तिकरण को ध्यान में रख कर बनाई गई है। "जिसमे एक स्त्री के सपने टूट जाने के बाद भी वह अपने बच्चों के सपनों को साकार करने का बीड़ा उठाती है और सफल होती है।"
स्थानीय प्रतिभा और निर्माण विवरण
- कलाकार: फिल्म में कशिश तिवारी, नीरज कडेला, प्रिन्सी शर्मा (प्रमुख भूमिका) सहित सभी कलाकार राजस्थान से ही हैं।
- क्रू और तकनीक: फिल्म के क्रू मेम्बर, तकनीशियन और अन्य सहयोगी भी राजस्थान के हैं।
- लोकेशन और पोस्ट-प्रोडक्शन: फिल्म की सम्पूर्ण शूटिंग जयपुर में ही की गई है। फिल्म का पोस्ट प्रोडक्शन, कलर ग्रेड, वी ऍफ़ एक्स तथा गीत रिकॉर्डिंग भी जयपुर में ही संपन्न हुई है।
जयपुर: फिल्म निर्माण का उभरता केंद्र
इन्जिनियर अनुराग अग्रवाल ने कहा कि "आज एडवांस्ड तकनीकी युग में आपको मुंबई या और कहीं जाने की जरूरत नहीं है अगर काम करने का जज्बा हो तो जयपुर भी मुंबई से कम नहीं है।" उन्होंने आगे कहा कि आर्य फिल्म एंड टीवी अकादमी सभी स्थानीय कलाकारों, लेखकों और तकनीशियनों जैसी प्रतिभाओं को जयपुर में ही अवसर प्रदान करने के लिए कटिबद्ध है।
आभार एवं भविष्य की घोषणाएं
इस अवसर पर निर्देशक ने अपने मुख्य सहयोगी निर्माता अनुराग अग्रवाल और रामचरण शर्मा का विशेष आभार व्यक्त किया जिन्होंने इस फिल्म को रिलीज़ तक लाने में मुख्य भूमिका निभाई।
विशेष घोषणा: निर्माता अनुराग अग्रवाल ने OTT के लिए एक नई वेब सीरीज के निर्माण की भी घोषणा की जिसका पायलट एपिसोड अगस्त 2026 में शूट किये जाने की सम्भावना बताई। इस अवसर पर निर्माण सहायक व अभिनेता अमित शर्मा और जीत सैनी भी उपस्थित रहे।

Pratahkal Newsroom
प्रातःकाल न्यूज़-रूम, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, समयबद्ध और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा न्यूज़-रूम राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।
