कोटा: नारायणा हॉस्पिटल जयपुर ग्रुप का ये मानना है कि बेहतर स्वास्थ्य सेवा की नींव मजबूत मेडिकल शिक्षा से ही रखी जाती है। इसी सोच के साथ, ग्रुप अपने कॉर्पोरेट सोशल रिस्पॉन्सिबिलिटी (CSR) प्रयासों के तहत देशभर में शिक्षा और सामुदायिक विकास से जुड़े कई कार्यक्रम चला रहा है।

‘उड़ान’ पहल: मेधावी छात्रों को संबल

इनमें से एक प्रमुख पहल है ‘उड़ान’, जिसके जरिए सरकारी मेडिकल कॉलेजों में पढ़ने वाले मेधावी लेकिन आर्थिक रूप से कमजोर छात्रों को छात्रवृत्ति दी जाती है। राजस्थान में इस कार्यक्रम के अंतर्गत एसएमएस मेडिकल कॉलेज, जयपुर; बीकानेर मेडिकल कॉलेज और कोटा मेडिकल कॉलेज के छात्रों को सहयोग दिया जा रहा है।

इस वर्ष गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज, कोटा के पहले, दूसरे और तीसरे वर्ष के 76 एमबीबीएस और 50 नर्सिंग के छात्रों को नारायणा हॉस्पिटल जयपुर की ओर से शैक्षणिक छात्रवृत्ति प्रदान की गई है। यह सहायता इन युवा डॉक्टरों को अपनी पढ़ाई पर पूरी तरह ध्यान देने और भविष्य में बेहतर चिकित्सक बनने की दिशा में आगे बढ़ने में मदद करेगी।

गरिमामयी समारोह और संबोधन

इस अवसर पर गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज, कोटा में आयोजित कार्यक्रम में कॉलेज के डीन डॉ. संगीता सक्सेना, वरिष्ठ फैकल्टी सदस्य, छात्र और नारायणा हॉस्पिटल जयपुर के, डॉ. अंशु काबरा, एडिशनल डायरेक्टर - कार्डियोलॉजी मौजूद रहे।

नारायणा हॉस्पिटल, जयपुर के फैसिलिटी डायरेक्टर श्रीमान बलविंदर सिंह वालिया, क्लीनिकल डायरेक्टर डॉ. प्रदीप कुमार गोयल और सीएसआर हेड श्रीमान अंकित श्रीमाली ने नारायणा हॉस्पिटल जयपुर की ओर से छात्रों को संबोधित किया और उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।

स्वास्थ्य व्यवस्था को मजबूती देने का संकल्प

नारायणा हॉस्पिटल जयपुर का मानना है कि "आज जिन छात्रों को सहयोग दिया जा रहा है, वही कल देश की स्वास्थ्य व्यवस्था को मजबूत करने में अहम भूमिका निभाएंगे।" ‘उड़ान’ जैसे कार्यक्रमों के माध्यम से ग्रुप चाहता है की "भावी पीढ़ी के डॉक्टर सशक्त बने और अपने संकल्प की ओर लगातार आगे बढ़े।"

नारायणा हॉस्पिटल जयपुर भारत के अग्रणी हेल्थकेयर ग्रुप्स में से एक है, जो किफायती और गुणवत्तापूर्ण इलाज उपलब्ध कराने के लिए जाना जाता है। देश और विदेश में फैले अपने नेटवर्क के माध्यम से नारायणा हॉस्पिटल जयपुर क्लिनिकल एक्सीलेंस और मरीज-केंद्रित देखभाल को प्राथमिकता देता है। स्वास्थ्य सेवाओं के साथ-साथ शिक्षा, सामुदायिक विकास और सामाजिक कल्याण से जुड़े सीएसआर प्रयासों के जरिए समूह समाज में सकारात्मक और दीर्घकालिक बदलाव लाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Next Story