✕
नरैना स्टेशन पर 10 ट्रेनों का ठहराव, दादू दयाल मेले के लिए रेलवे का फैसला
By Pratahkal Jaipur BureauPublished on
उत्तर पश्चिम रेलवे ने दादू दयाल मेले में उमड़ने वाली भीड़ को देखते हुए अजमेर-जम्मूतवी और साबरमती-ऋषिकेश सहित 10 ट्रेनों के अस्थाई ठहराव की घोषणा की है।

x
रेलवे प्रशासन द्वारा नरैना में आयोजित दादू दयाल जी मेले के अवसर पर यात्रियों की सुविधा हेतु 10 रेलसेवाओं का दिनांक 22.02.26 से 27.02.26 तक नरैना स्टेशन पर 02 अस्थाई मिनट का ठहराव दिया जा रहा है।
उत्तर पश्चिम रेलवे की आधिकारिक घोषणा
उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी श्री अमित सुदर्शन के अनुसार निम्नलिखित रेलसेवाओं का ठहराव दिया जा रहा हैः-
साबरमती-ऋषिकेश एवं गांधीनगर-दौलतपुर चौक रेलसेवाएं
- 1. गाडी संख्या 19031, साबरमती-योगनगरी ऋषिकेश रेलसेवा दिनांक 22.02.26 से 27.02.26 तक नरैना स्टेशन पर 21.36 बजे आगमन एवं 21.38 बजे प्रस्थान करेगी।
- 2. गाडी संख्या 19032, योगनगरी ऋषिकेश- साबरमती रेलसेवा दिनांक 22.02.26 से 27.02.26 तक नरैना स्टेशन पर 04.32 बजे आगमन एवं 04.34 बजे प्रस्थान करेगी।
- 3. गाडी संख्या 19411, गांधीनगर कैपिटल-दौलतपुर चौक रेलसेवा दिनांक 22.02.26 से 27.02.26 तक नरैना स्टेशन पर 19.01 बजे आगमन एवं 19.03 बजे प्रस्थान करेगी।
- 4. गाडी संख्या 19412, दौलतपुर चौक- गांधीनगर कैपिटल रेलसेवा दिनांक 22.02.26 से 27.02.26 तक नरैना स्टेशन पर 05.27 बजे आगमन एवं 05.29 बजे प्रस्थान करेगी।
अजमेर-अमृतसर एवं उदयपुर-ऋषिकेश रेलसेवाएं
- 5. गाडी संख्या 19613, अजमेर-अमृतसर रेलसेवा दिनांक 23.02.26 व 25.02.26 को नरैना स्टेशन पर 18.48 बजे आगमन एवं 18.50 बजे प्रस्थान करेगी।
- 6. गाडी संख्या 19612, अमृतसर- अजमेर रेलसेवा दिनांक 25.02.26 व 27.02.26 को नरैना स्टेशन पर 07.32 बजे आगमन एवं 07.34 बजे प्रस्थान करेगी।
- 7. गाडी संख्या 19609, उदयपुर सिटी-योगनगरी ऋषिकेश रेलसेवा दिनांक 23.02.26 व 26.02.26 को नरैना स्टेशन पर 20.32 बजे आगमन एवं 20.34 बजे प्रस्थान करेगी।
- 8. गाडी संख्या 19610, योगनगरी ऋषिकेश- उदयपुर सिटी रेलसेवा दिनांक 23.02.26 व 25.02.26 को नरैना स्टेशन पर 07.22 बजे आगमन एवं 07.24 बजे प्रस्थान करेगी।
अजमेर-जम्मूतवी एक्सप्रेस रेलसेवाएं
गाडी संख्या 12413, अजमेर-जम्मूतवी रेलसेवा एवं गाडी संख्या 12414, जम्मूतवी-अजमेर रेलसेवा दिनांक 22.02.26 से 27.02.26 तक नरैना स्टेशन पर अस्थाई ठहराव करेंगी।
- 9. गाडी संख्या 12413, अजमेर-जम्मूतवी रेलसेवा दिनांक 22.02.26 से 27.02.26 तक नरैना स्टेशन पर 15.05 बजे आगमन एवं 15.07 बजे प्रस्थान करेगी।
- 10. गाडी संख्या 12414, जम्मूतवी- अजमेर रेलसेवा दिनांक 22.02.26 से 27.02.26 तक नरैना स्टेशन पर 10.42 बजे आगमन एवं 10.44 बजे प्रस्थान करेगी।
Next Story
Related News
X

