नगर निगम जयपुर की पीआईयू टीम द्वारा राजस्थान दिवस 2026 के उपलक्ष्य में आयोजित स्वच्छता सप्ताह के अंतर्गत आदर्श नगर जोन के वार्ड संख्या 123 स्थित गोल मार्केट सब्जी मंडी में सिंगल-यूज़ प्लास्टिक पर प्रतिबंध को लेकर रंगोली कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

“Say No to Plastic” थीम पर जागरूकता

इस विशेष अवसर पर “Say No to Plastic” थीम पर आकर्षक रंगोली बनाकर वहां उपस्थित व्यापारियों एवं ग्राहकों को प्लास्टिक के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक किया गया। टीम द्वारा कार्यक्रम के दौरान उपस्थित आम नागरिकों और व्यापारियों को सिंगल-यूज़ प्लास्टिक के पर्यावरण व स्वास्थ्य पर पड़ने वाले दुष्प्रभावों की विस्तृत जानकारी प्रदान की गई।

कपड़े के थैलों को अपनाने का संदेश

नगर निगम की टीम ने नागरिकों को प्लास्टिक के स्थान पर कपड़े के थैलों को अपनाने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम के दौरान सभी व्यापारियों को समझाइश देते हुए गीले व सूखे कचरे के पृथक्करण हेतु हरा व नीला डस्टबिन रखने के लिए भी प्रेरित किया गया तथा कई दुकानों पर मौके पर ही डस्टबिन रखवाए गए।

Next Story