नगर निगम जयपुर (मुरलीपुरा जोन) द्वारा बकाया नगरीय विकास कर की वसूली हेतु बड़ी कार्रवाई

मुरलीपुरा जोन नगर निगम जयपुर की राजस्व शाखा द्वारा आज दिनांक 09.02.2026 को मुरलीपुरा जोन क्षेत्र के स्थित सात संपत्तियों का बकाया नगरीय विकास कर राशि की वसूली हेतु कार्रवाई की गई।

प्रशासनिक निर्देश और नेतृत्व

यह कार्रवाई श्री गौरव सैनी आयुक्त नगर निगम जयपुर के निर्देशों की अनुपालना में एवं मुरलीपुरा जोन उपायुक्त श्री पवन कुमार शर्मा के आदेश अनुसार संपन्न की गई।

मौके पर उपस्थित टीम

  • श्रीमती संगीता जैन (राजस्व अधिकारी)
  • श्री अरविंद सैनी (राजस्व निरीक्षक)
  • श्री शिवम सिसोदिया (सहायक राजस्व निरीक्षक)
  • फर्म स्पैरो का स्टाफ

कुर्की कार्रवाई का विवरण

राजस्व टीम द्वारा संयुक्त रूप से उपस्थित रहकर संपत्तियों को कुर्क करवाया गया। इस कार्रवाई के दौरान निम्नलिखित परिणाम रहे:

  • 07 संपत्ति धारकों में से 05 संपत्ति धारकों द्वारा मौके पर ही बकाया नगरीय विकास कर राशि निगम कोष में जमा करवाई गई।
  • "कुर्क की गई 07 संपत्तियों में से 02 संपत्तियों को नगरीय विकास कर जमा नहीं करने के कारण मौके पर ही कुर्क कर दिया गया।"

Pratahkal Bureau

Pratahkal Bureau

प्रातःकाल ब्यूरो, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, सामयिक और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा ब्यूरो राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।

Next Story