✕
मैसूरू-मदार-मैसूरू स्पेशल ट्रेन के संचालन अवधि में विस्तार, देखें शेड्यूल
By Pratahkal Jaipur BureauPublished on
उत्तर पश्चिम रेलवे ने यात्रियों की सुविधा हेतु मैसूरू-मदार साप्ताहिक स्पेशल रेलसेवा के फेरों में बढ़ोतरी कर मार्ग और समय में बदलाव किया है।

x
उत्तर पश्चिम रेलवे द्वारा आगामी त्योहारों और ग्रीष्मकालीन छुट्टियों में यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए मैसूरू-मदार-मैसूरू स्पेशल ट्रेन के 17 फेरों का विस्तार किया गया है।
रेलवे द्वारा आगामी त्यौहारों व ग्रीष्मावकाश पर यात्रियों की सुविधा हेतु मैसूरू-अजमेर-मैसूरू स्पेशल रेलसेवा की संचालन अवधि में विस्तार किया जा रहा है। साथ ही इस रेलसेवा का अजमेर के स्थान पर मदार तक विस्तार कर मार्ग के कुछ स्टेशनों पर संचालन समय में परिवर्तन किया जा रहा है।
विस्तार एवं संचालन विवरण
- गाडी संख्या 06281, मैसूरू-मदार साप्ताहिक स्पेशल रेलसेवा दिनांक 07.02.26 से 30.05.26 तक (17 ट्रिप) मैसूरू से प्रत्येक शनिवार को अपने निर्धारित समय से रवाना होकर सोमवार को 05.00 बजे मदार पहुॅचेगी।
- इसी प्रकार गाडी संख्या 06282, मदार-मैसूरू साप्ताहिक स्पेशल रेलसेवा दिनांक 09.02.26 से 01.06.26 तक (17 ट्रिप) मदार से प्रत्येक सोमवार को 18.20 बजे रवाना होकर अपने निर्धारित समय पर मैसूरू पहुॅचेगी।
आधिकारिक वक्तव्य
उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी श्री अमित सुदर्शन के अनुसार:
"गाडी संख्या 06281, मैसूरू-मदार साप्ताहिक स्पेशल रेलसेवा दिनांक 07.02.26 से 30.05.26 तक (17 ट्रिप) मैसूरू से प्रत्येक शनिवार को अपने निर्धारित समय से रवाना होकर सोमवार को 05.00 बजे मदार पहुॅचेगी। इसी प्रकार गाडी संख्या 06282, मदार-मैसूरू साप्ताहिक स्पेशल रेलसेवा दिनांक 09.02.26 से 01.06.26 तक (17 ट्रिप) मदार से प्रत्येक सोमवार को 18.20 बजे रवाना होकर अपने निर्धारित समय पर मैसूरू पहुॅचेगी।"

Next Story
Related News
X
