रेलवे ने यात्री यातायात और यात्रियों की सुविधा को देखते हुए गाड़ी संख्या 06281/06282 मैसूरू-अजमेर-मैसूरू साप्ताहिक स्पेशल रेलसेवा को नियमित रेलसेवा के रूप में संचालित करने का निर्णय लिया है। अब यह रेलसेवा गाड़ी संख्या 16281/16282 मैसूरू-अजमेर-मैसूरू साप्ताहिक एक्सप्रेस के रूप में संचालित होगी।

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी श्री अमित सुदर्शन के अनुसार, गाड़ी संख्या 16281 मैसूरू-अजमेर साप्ताहिक एक्सप्रेस 5 सितंबर 2026 से मैसूरू से प्रत्येक शनिवार को सुबह 08.00 बजे रवाना होगी और तीसरे दिन सुबह 04.35 बजे अजमेर पहुंचेगी।

इसी प्रकार, गाड़ी संख्या 16282 अजमेर-मैसूरू साप्ताहिक एक्सप्रेस 7 सितंबर 2026 से अजमेर से प्रत्येक सोमवार को शाम 18.50 बजे रवाना होगी और तीसरे दिन शाम 19.00 बजे मैसूरू पहुंचेगी।

यह रेलसेवा मार्ग में कृष्णराजनगर, होले नरसीपुर, हासन, अरसीकेरे, कडूर, चिकजाजूर, दावणगेरे, कोट्टरू, तुगभद्रा डैम, कोप्पल, गदग, हुबली, धारवाड, लोंडा, बेलागावि, घटप्रभा, मिरज, सांगली, कराड, सतारा, लोनंद, पुणे, लोणावला, कल्याण, वसई रोड, सूरत, वडोदरा, रतलाम, मंदसौर, नीमच, चित्तौडगढ, भीलवाडा, बिजयनगर और नसीराबाद स्टेशनों पर ठहराव करेगी।

नियमित रूप से संचालित होने वाली इस रेलसेवा में 01 फर्स्ट मय सैकण्ड एसी, 02 सैकण्ड एसी, 02 थर्ड एसी, 07 द्वितीय शयनयान, 04 साधारण श्रेणी और 02 गार्ड डिब्बों सहित कुल 18 डिब्बे होंगे। इससे मैसूरू और अजमेर के बीच साप्ताहिक रेल कनेक्टिविटी को नियमित संचालन का स्वरूप मिलेगा।

Next Story